- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG : तिल्दा शहर भाजपा...
CG : तिल्दा शहर भाजपा मंडल ने मनाया डाक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जयंती
तिल्दा नेवरा, अजय नेताम। CG : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती अंबेडकर चौक वार्ड क्रमांक 4 में उनके शैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए मनाया अंबेडकर जयंती भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण के महामंत्री अनिल अग्रवाल मुख्य …
तिल्दा नेवरा, अजय नेताम। CG : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती अंबेडकर चौक वार्ड क्रमांक 4 में उनके शैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए मनाया अंबेडकर जयंती भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण के महामंत्री अनिल अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे उन्होंने अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंबेडकर जी भारत के संविधान निर्माता हैं।
उन्होंने अपना पूरा जीवन संविधान के निर्माण और समाज की सेवा में लगा दिया , हम भारतीयों के एकजुट होकर के भारतवर्ष में भाई चारे के साथ रहने व ऊंच-नीच के भेदभाव को भूलाकर के एक समान भारत वासियों को दिलाया। वहीं वरिष्ठ नेता नरेंद्र शर्मा और शहर मंडल के महामंत्री सौरभ जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतवर्ष के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वीर शहीदों के सम्मान में इस प्रकार से लगातार कार्यक्रम करते आ रहे हैं।
और देश के सभी महापुरुषों को प्रेरणा मानते हुए उन्हें याद किया जाता है भारतीय जनता पार्टी का विचारधारा ही देश के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना है उक्त कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री एवं पार्षद मनोज निषाद, चंद्रकला वर्मा पार्षद, डॉ खुमान वर्मा, रवि सेन पार्षद, नरेंद्र लहरी मंडल के उपाध्यक्ष, गायकवान बंजारे, गौरी वर्मा, शिव वर्मा, प्रियंक सोनी, शैलेन्द्र बलरिया, रोहित साहू, नीरज लाहोटी ,आदित्य तिवारी, आदि उपस्थित रहे ।