Gold-Silver Latest Rates : ग्राहकों की बढ़ी टेंशन! सोने और चांदी के भाव में आई उछाल, चेक करें आज के दाम
नई दिल्ली। Gold-Silver Latest Rates : इन शादियों के सीजन में आप भी अगर सोना या चांदी खरीदने जा रहे है तो आपको ज्यादा रुपए देने होंगे. सोने और चांदी की कीमतों में आज 13 अप्रैल को तेजी दर्ज की गई है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी …
नई दिल्ली। Gold-Silver Latest Rates : इन शादियों के सीजन में आप भी अगर सोना या चांदी खरीदने जा रहे है तो आपको ज्यादा रुपए देने होंगे. सोने और चांदी की कीमतों में आज 13 अप्रैल को तेजी दर्ज की गई है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 75 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60743 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 75621 रुपये है.
Gold-Silver Latest Rates : इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60613 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 60743 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है.
आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
Gold-Silver Latest Rates : आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 60500 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55641 रुपये का हो गया है.
Gold-Silver Latest Rates : इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45557 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 35535 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 75621 रुपये की हो गई है.
इतने महंगे हुए गोल्ड और सिल्वर
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
Gold-Silver Latest Rates : ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
आज के भाव
शुद्धता | बुधवार शाम के दाम | गुरुवार सुबह के दाम | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 60613 | 60743 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 60370 | 60500 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 55522 | 55641 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 45460 | 45557 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 35459 | 35535 |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 74940 | 75621 |