Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत किया गया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 

viplav
13 April 2023 12:41 PM GMT
CG
x

चिरमिरी, एस. के. मिनोचा : CG : राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य डां. डी.के.उपाध्याय ने किया। CG : बच्चों में प्रयोगशाला के महत्व प्रयोग प्रदर्शन …

चिरमिरी, एस. के. मिनोचा : CG : राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य डां. डी.के.उपाध्याय ने किया।

CG : बच्चों में प्रयोगशाला के महत्व प्रयोग प्रदर्शन एवं करके सीखने पर आधारित परियोजनाओं का निर्माण कराया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को विज्ञान के प्रति अभिरुचि जागृत करने एवम सीखने का अवसर प्रदान किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए निकट के विद्यालय के बच्चों को भी अवसर प्रदान किया गया।

CG : विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण आधारित मॉडल, डी.एन.ए, हृदय की कार्य संरचना पर्यावरण संरक्षण आधारित माडल्स , किडनी के कार्य सरचना आदि अनेक मॉडल्स का निर्माण किया गया।

CG : इस आयोजन के द्वारा प्रयोगशाला में बच्चों को प्रायोगिक कार्यों का प्रदर्शन भी दिखाया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के साथ पुस्तक मेला का आयोजन किया गया जिसमे पुस्तकालय के पुस्तकों को सजाकर प्रदर्शनी के रुप मे दिखाया गया । इस प्रदर्शनी में विद्यालय के समस्त छात्र ,शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Tagscg
viplav

viplav

    Next Story