Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

थाईलैंड के रंगीन रातों की काली सच्चाई, रोजगार के लिए आई लेकिन बन गई Sex Worker, दर्द सुन पसीज जाएगा आपका दिल...

Sharda Kachhi
13 April 2023 12:03 PM GMT
Sex Worker
x

बैंकाक. थाईलैंड एक ऐसा खूबसूरत स्थान है, जिसके बारे में लगभग ज्यादातर लोगों को अच्छी तरह से पता है। थाईलैंड जैसी खूबसूरत जगह पर हर वर्ष लाखों पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इनमें से कुछ अपने परिवार के साथ टूर पर जाते हैं, तो कुछ बैंकों और थाईलैंड की रंगीन रातों का …

 Sex Workerबैंकाक. थाईलैंड एक ऐसा खूबसूरत स्थान है, जिसके बारे में लगभग ज्यादातर लोगों को अच्छी तरह से पता है। थाईलैंड जैसी खूबसूरत जगह पर हर वर्ष लाखों पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इनमें से कुछ अपने परिवार के साथ टूर पर जाते हैं, तो कुछ बैंकों और थाईलैंड की रंगीन रातों का मजा लेने के लिए आते हैं। लाखों की संख्या में हर वर्ष पर्यटक थाईलैंड की रंगीन रातों का मजा लेने पटाया और बैंकॉक पहुंचते हैं परंतु शायद ही कभी किसी ने इस बारे में सोचा होगा कि इन रंगीन रातों के पीछे कितना दर्द छुपा हुआ होता है।

थाईलैंड में जिस्म का धंधा गैर कानूनी है लेकिन इसे अनदेखा करते हुए लड़कियों ने इसे अपना पेशा बना लिया है और इस समय थाईलैंड में करीब 1 लाख 23 हजार सेक्स वर्कर हैं. कभी बॉडी मसाज के बहाने तो कभी बीयर परोसने के बहाने, ये लड़कियां इस धंधे में लिप्त हैं.ऐसी लड़कियों की जिंदगी पटाया और बार के बीच कैद होकर रह गई है। यहां पर चंद डॉलर के बदले यह विदेशी पर्यटकों की मनमानी का शिकार हो जाती हैं। यह लड़कियां बार में आए ग्राहकों को डांस करके लुभाने की कोशिश करती हैं। जैसा कि आप लोग तस्वीर में देख सकते हैं। बता दें कि यहां पर डांस वैध है परंतु इसकी आड़ में यहां पर जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चलता है।

बॉडी मसाज और बार गर्ल्स की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर है. खासकर बाहर से आए पर्यटकों के बीच ये काफी लोकप्रिय है. कुछ लड़कियां मजबूरी में या धोखे से यहां लाई जाती है और इन्हीं रातों के अंधेरे में उनकी जिंदगी गर्त हो जाती है. इनकी जिंदगी पटाया की बीच और बार के बीच कैद होकर रह गई है जहां चंद डॉलर के बदले ये विदेशी पर्यटकों की मनमानी का शिकार होती हैं.

Next Story