Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Lip Care Tips : गर्मी के मौसम में होंठ फटने की समस्या से है परेशान, तो ना टेंशन, इस ट्रिक को करे फॉलो और देखें कमाल...

naveen sahu
12 April 2023 4:39 PM GMT
Lip Care Tips
x

नई दिल्ली। Lip Care Tips : गर्मियों के मौसम में कई लोगों को होंठ फटने की समस्या से जूझते हैं। इस मौसम में त्वचा के साथ ही होठों का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है। वैसे तो ये परेशानी सर्दियों में अधिकतर लोगों को होती है, मगर गर्मियों के मौसम में कुछ लोगों को होठ …

Lip Care Tips

नई दिल्ली। Lip Care Tips : गर्मियों के मौसम में कई लोगों को होंठ फटने की समस्या से जूझते हैं। इस मौसम में त्वचा के साथ ही होठों का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है। वैसे तो ये परेशानी सर्दियों में अधिकतर लोगों को होती है, मगर गर्मियों के मौसम में कुछ लोगों को होठ सूखने एवं फटने की शिकायत रहती है। ऐसा हम आपको इस समस्या से निपटने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

अपनाएं ये तरीके

  • शहद का करें यूज
    शहद आपके होठों को मॉइस्चराइज करने एवं फटे होठों को संक्रमण से बचाने में सहायता कर सकता है। यह एक हल्के एक्सफोलिएटर के तौर पर भी काम करता है तथा आपके होठों से सूखी, डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसका उपयोग करने के लिए इसे अपने होंठो पर लगाएं।

  • पेट्रोलियम जैली
    पेट्रोलियम जेली तेल एवं मोम की तुलना में पानी में अधिक वक़्त तक रहती है। फटे लिप्स से आराम पाने का ये सस्ता और सरल तरीका है।

  • नारियल का तेल
    नारियल के तेल में कई ब्यूटी बेनिफिट्स है। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसमें एंटी इंफ्लामेटरी एवं एंटी बैक्टीरियल गुण हैं। फटे होठों पर दिन भर नारियल का तेल लगाएं। अपने होठों पर तेल लगाने के लिए एक रूई का उपयोग करें।

Next Story