Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Raipur Crime : पति-पत्नी का रिश्ता हुआ शर्मसार, पुरुष अपने ही जीवनसाथी से करने लगा गन्दी बाते, प्राइवेट फोटो और वीडियो कर दिया वायरल, आरोपी पति गिरफ्तार...

Sharda Kachhi
11 April 2023 1:31 PM GMT
Raipur Crime
x

रायपुर : राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्नी ने पति के खिलाफ सोशल मीडिया पर उसे लेकर अश्लील मैसेज और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बनगांव से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम विवाह …

Raipur Crimeरायपुर : राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्नी ने पति के खिलाफ सोशल मीडिया पर उसे लेकर अश्लील मैसेज और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बनगांव से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम विवाह साल 2014 में कोलकाता के निवासी सुमन कुंडू के साथ हुआ था। शादी के शुरुआत में सब सही था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा। उनके बच्चे को दिल की बीमारी थी, जिसके इलाज को लेकर पति उसके साथ झगड़ा करता था। पीड़िता ने बताया कि वो अपने पैसों से बच्चे का इलाज करवा रही थी। पैसों की कमी होने के कारण दोनों के बीच विवाद होने लगा।

विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद उस महिला परेशान होकर बच्चे को मौसी और नानी के यहां गुढ़ियारी आ गई। फिर यहीं रहने लगी। इस दौरान 18 सितंबर से 28 सितंबर के बीच महिला के पति सुमन कुंडू ने उसे बदनाम करने के लिए उसके फेसबुक प्रोफाइल पर अश्लील कमेंट, गालीगलौज और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजने लगा। वो महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और समाज में उसे बदनाम कर रहा था। वो उसे धमकी भी देता था।

पीड़िता ने पति की शिकायत गुढ़ियाने थाने में की। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। साइबर टीम की मदद से आरोपी का लोकेशन बनगांव जिला पश्चिम बंगाल में मिला। पुलिस की टीम ने तत्काल आरोपी पति को वहां से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story