Begin typing your search above and press return to search.
Relationships

Fashion Tips: लड़कियों को करना चाहते हैं इम्प्रेस, तो कपड़ों के कलेक्शन में शामिल करें ये तीन रंग, देखते ही लट्टू...

Sharda Kachhi
11 April 2023 3:28 AM GMT
Fashion Tips:
x

Fashion Tips:

Fashion Tips: अक्सर देखा गया है कि कुछ लड़के अपने कपड़ों को लेकर काफी चूजी होते हैं। बदलते हुए ट्रेंड को देखते हुए वो खुद को स्टाइलिश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। पर, कई बार लड़कों को ये समझ ही नहीं आता कि वो अपने क्रश के सामने कैसे कपड़े पहनें। ऐसे में आज …

Fashion Tips:
Fashion Tips:

Fashion Tips: अक्सर देखा गया है कि कुछ लड़के अपने कपड़ों को लेकर काफी चूजी होते हैं। बदलते हुए ट्रेंड को देखते हुए वो खुद को स्टाइलिश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। पर, कई बार लड़कों को ये समझ ही नहीं आता कि वो अपने क्रश के सामने कैसे कपड़े पहनें। ऐसे में आज के लेख में आपकी इस परेशानी को हम दूर करने जा रहे हैं। दरअसल, आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि तीन रंग के कपड़े पहन कर आप किसी लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं।

Fashion Tips: ऐसा देखा गया है कि लड़कियों को तीन रंग बेहद पसंद है। अगर आप इन रंगों के कपड़े पहन कर उनके सामने जाएंगे तो वो आपसे बेहद इंप्रेस होंगी। एक साइकोलॉजिकल शोध में भी ये बात सामने आई है कि इन तीन रंगों को पहन कर लड़के भी काफी स्टाइलिश लगते हैं। तो अगर आप भी किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो इन्हीं तीन रंगों के कपड़े अपने कलेक्शन में शामिल कर लीजिए।

READ MORE: Weather Update Today: गर्मी के प्रकोप से झुलस सकता है शरीर! टेम्प्रेचर में बढ़ोत्तरी के आसार, घर से बाहर निकलने से पहले एक क्लिक में जानें मौसम का ताजा हाल

लाल रंग

Fashion Tips: लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है। अपने क्रश को इंप्रेस करने के लिए आप लाल रंग की शर्ट या टी शर्ट कैरी कर सकते हैं। ये रंग महिलाओं को भी काफी पसंद होता है। लाल रंग आत्मविश्वास का भी प्रतीक होता है। आप चाहें तो इसे पहन कर अपनी पहली डेट पर भी जा सकते हैं।

काला रंग

Fashion Tips: ब्लैक रंग तकरीबन हर किसी को पसंद होता है। ज्यादातर लड़कियों का ये फेवरेट कलर होता है। हर लड़के पर भी काले रंग की शर्ट या टी शर्ट काफी ज्यादा जचती है। अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो ब्लैक रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

ब्लू कलर

Fashion Tips: रॉयल ब्लू कलर देखने में काफी क्लासी लगता है। इसे पहन कर लड़के बेहद स्मार्ट लगते हैं। अगर आप इस रंग के कपड़े पहनकर डेट पर जाएंगे तो सामने वाला आपसे जरूर इंप्रेस होगा।

हेयर स्टाइल का भी रखें ध्यान

Fashion Tips: अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो इन रंगों को तो ट्राई कर ही सकते हैं। इसके साथ ही अपनी हेयर स्टाइल पर भी थोड़ा काम करें। आउटफिट के हिसाब से ही जूते पहनें और उसी हिसाब से हेयर स्टाइल करें।

Next Story