Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

DC Vs MI : आज दिल्ली और मुंबई के बीच होगा मुकाबला, दोनों टीमों को पहली जीत की तालाश, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sharda Kachhi
11 April 2023 11:37 AM GMT
DC Vs MI
x

रायपुर। IPL के 16 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC Vs MI) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एक ओर दिल्ली की टीम का प्रदर्शन इस सीजन अबतक बेहद खराब रहा है और टीम ने अबतक खेले तीनों मुकाबले में …

DC Vs MI

रायपुर। IPL के 16 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC Vs MI) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एक ओर दिल्ली की टीम का प्रदर्शन इस सीजन अबतक बेहद खराब रहा है और टीम ने अबतक खेले तीनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस ने दो मुकाबले खेले हैं जिसमें मुंबई के हाथों सिर्फ हार हाथ लगी है।

आज दोनों टीमों कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने की संभावना हैं। आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं. जिनमें से 17 मैच मुंबई इंडियंस और 15 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं. दोनो आखिरी बार साल 2022 में मुंबई में भिड़ी थीं. जिसमें मुंबई ने जीत हासिल की थी।

Read More : RR Vs DC : राजस्थान के बल्लेबाजों ने जमकर की आतिशबाजी, दिल्ली के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, पहली जीत पाने के लिए पृथ्वी शॉ को दिखाना होगा कमाल…

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, फिलिप सॉल्ट/रिले रूसो, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, अमन हकीम खान/कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, लुंगी एंगिडी।

Next Story