Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

GT Vs KKR IPL 2023 : 20वें ओवर में KKR के रिंकू सिंह ने पलटा मैच, लगातार 5 छक्के जड़कर गुजरात से छीनी जीत, डिफेंडिंग चैंपियन को 3 विकेट से मिली हार 

viplav
9 April 2023 2:03 PM GMT
GT Vs KKR IPL 2023
x

नई दिल्ली। GT Vs KKR IPL 2023 : मैच की आखिरी 5 गेंदों पर रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2023 में दूसरी जीत हासिल की। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया। कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 …

नई दिल्ली। GT Vs KKR IPL 2023 : मैच की आखिरी 5 गेंदों पर रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2023 में दूसरी जीत हासिल की। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया।

कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया। इसके बाद रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जमाकर टीम को जिता दिया। गेंदबाज यश दयाल थे। इस जीत से कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल के दूसरे नंबर पर आ गई है। उसके खाते में 4 अंक हैं।

Next Story