Begin typing your search above and press return to search.
Business

Forbes World Billionaire List-2023: मुकेश अंबानी का बड़ा धमाका, फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए गौतम अडानी का हाल

Sharda Kachhi
5 April 2023 3:36 AM GMT
Forbes World Billionaire List-2023
x

Forbes World Billionaire List-2023

Forbes World Billionaire List-2023:नई दिल्ली: देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने फिर से बड़ा कमाल कर दिखाया है। मुकेश 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं। वहीं, गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की दौलत …

Forbes World Billionaire List-2023
Forbes World Billionaire List-2023

Forbes World Billionaire List-2023:नई दिल्ली: देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने फिर से बड़ा कमाल कर दिखाया है। मुकेश 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं। वहीं, गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की दौलत के साथ अमीरों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए हैं।

Forbes World Billionaire List-2023:फोर्ब्स की मंगलवार को जारी 2023 के अरबपतियों की सूची के मुताबिक, अदाणी 24 जनवरी, 2023 को 126 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई।

Forbes World Billionaire List-2023:हालांकि, वह मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। इस बार खास बात यह है कि अमीरों की इस सूची में इस बार रिकॉर्ड 169 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। 2022 में यह संख्या 166 थी। हालांकि, संख्या बढ़ने के बावजूद इन अमीरों की संपत्ति 10 फीसदी घटकर 675 अरब डॉलर रह गई है। 2022 में इनकी संपत्ति 750 अरब डॉलर थी। फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) पिछले साल 100 अरब डॉलर से अधिक की आय वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। उसका कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है।

READ MORE:ये क्या…अचानक नदी से निकलने लगीं बीयर की बोतलें, फटी की फटी रह देखने वालों की आंखे, फिर जो हुआ वो जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Forbes World Billionaire List-2023:शीर्ष-25 अमीरों की संपत्ति 200 अरब डॉलर घटी : फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर सूची के मुताबिक, एक साल में दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर घट गई। 2022 में उनकी कुल संपत्ति 2,300 अरब डॉलर (2.3 लाख करोड़ डॉलर) थी, जो अब घटकर 2,100 अरब डॉलर (2.1 लाख करोड़ डॉलर) रह गई।अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति में सबसे ज्यादा 57 अरब डॉलर की कमी आई है। -एलन मस्क की संपत्ति में एक साल में 39 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया में सबसे धनवान
Forbes World Billionaire List-2023:फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलन मस्क (180 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (114 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (107 अरब डॉलर) चौथे और वॉरेन बफे (106 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।

बिल गेट्स 104 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं। माइकल ब्लूमबर्ग सातवें, कार्लसन स्लिम हेलु आठवें, मुकेश अंबानी 9वें और स्टीव बालमर 10वें स्थान पर हैं।

10 सबसे धनाढ्य भारतीयों में शिव नाडर और सावित्री जिंदल भी
नाम    स्थान        संपत्ति
शिव नाडर     तीसरा        25.6 अरब डॉलर
साइरस पूनावाला     चौथा   22.6 अरब डॉलर
लक्ष्मी मित्तल     पांचवां 17.7 अरब डॉलर
सावित्री जिंदल     छठा    17.5 अरब डॉलर
दिलीप सांघवी       7वां   15.6 अरब डॉलर
राधाकृष्ण दमानी    8वां   15.3 अरब डॉलर
कुमार मंगलम बिरला        9वां   14.2 अरब डॉलर
उदय कोटक     10वां        12.9 अरब डॉलर

Next Story