Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Magalwaar Ka Rashifal : बजरंगबली की कृपा से बनेंगे इन 4 राशियों के बिगड़े काम, बाकी जातक भी जानें कैसा रहेगा आज का दिन...

Sharda Kachhi
4 April 2023 2:21 AM GMT
Magalwaar Ka Rashifal
x

Magalwaar Ka Rashifal : आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहने वाले हैं. मेष- मेष राशि वालों का आज परिवार और रिश्तेदारों के …

Magalwaar Ka RashifalMagalwaar Ka Rashifal : आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहने वाले हैं.

मेष-
मेष राशि वालों का आज परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने संपर्कों और दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। पिछले कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व में और अधिक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे आपको सामाजिक और पारिवारिक प्रोत्साहन भी मिल सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण बातचीत या काम करने से पहले अच्छी तरह से चर्चा और पड़ताल कर लें। छोटी सी लापरवाही आपके साथ धोखा करवा सकती है। आज व्यावसायिक गतिविधियों में किसी प्रकार का परिवर्तन न करें।

वृष-
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

READ MORE : Vastu tips : घर में इस दिशा में बनाएं हल्दी से स्वास्तिक और फिर देखे चमत्कार, जीवन भर नहीं होगी किसी भी प्रकार की परेशानी…

मिथुन-

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के साथ सद्भाव बनाकर रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचे। किसी सम्पत्ति से धनार्जन हो सकता है।

कर्क-

कर्क राशि वालों का आज निवेश संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा और उनमें आपको सफलता भी मिलेगी। खर्च अधिक होगा लेकिन आमदनी का जरिया भी बनेगा इसलिए किसी तरह की कठिनाई का अनुभव नहीं होगा। कुछ समय पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत करें। अत्यधिक आत्मकेंद्रित होना आपके संबंधों में खटास ला सकती है। अपने अभ्यास में लचीलापन बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आपको व्यवसाय से जुड़ी कोई नई सफलता दिला सकता है।

सिंह-
आज सिंह राशि वालों की अचानक से मुलाकात किसी अजनबी से होगी और यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी बेचने की योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कोर्ट कचहरी का मामला भी अब उलझ सकता है। इसलिए किसी उपयुक्त व्यक्ति से सलाह लें, आज मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े सभी काम ठीक से पूरे होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुर विवाद हो सकता है। शरीर में दर्द और थकान जैसी परेशानी हो सकती है।

कन्या-
वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

तुला-

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक-

आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाणी से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में मान बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। व्यर्थ की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

धनु-

धनु राशि वाले आज अपना ज्यादातर काम योजनाबद्ध तरीके से खुद ही पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कामुकता और स्वभाव में कोमलता के कारण लोग स्वाभाविक रूप से आपकी ओर आकर्षित होंगे। कभी-कभी आपके कार्यों में व्यवधान के कारण कुछ समय व्यर्थ भी जाएगा। आप अपनी ऊर्जा को फिर से एकत्रित कर अपना काम कर पाएंगे। आप अवश्य सफल होंगे। बेहतर होगा कि आप अपनी बाहरी गतिविधियों को अभी टाल दें। किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मकर-

मकर राशि वालों को आज धार्मिक संस्थाओं से जुड़ने और उनमें कुछ सहयोग देने से मानसिक शांति मिल सकती है। आपके मान सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति में भी वृद्धि होगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय से संबंधित योजनाएं बनेंगी। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। आपकी एक छोटी सी गलती आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। पैसों से जुड़ा मामला अभी थोड़ा सुस्त रह सकता है। पति-पत्नी के संबंध सुखमय हो सकते हैं।

कुंभ-
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन-
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु नकारात्मकता से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लाभ में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति हेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी के लिए लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

Next Story