Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

South superstar Vijay: विजय का इंस्टाग्राम पर धांसू डेब्यू, ख़ुशी से झूम उठे फैंस, मजेदार कमेंट्स के साथ कुछ यूं किया सुपरस्टार का स्वागत

Sharda Kachhi
3 April 2023 4:03 AM GMT
South superstar Vijay:
x

South superstar Vijay:

South superstar Vijay:मुंबई: साउथ सुपरस्टार विजय आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। विजय की फिल्म सिनेमाघरों में लगते ही धमाल मचा देती हैं। अपनी फिल्मों की तरह ही तमिल एक्टर विजय ने इंस्टाग्राम पर भी धांसू एंट्री मारी है। फैंस को लंबे समय से उनका इस प्लेटफॉर्म पर इंतजार था। रविवार को सुपरस्टार ने …

South superstar Vijay:
South superstar Vijay:

South superstar Vijay:मुंबई: साउथ सुपरस्टार विजय आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। विजय की फिल्म सिनेमाघरों में लगते ही धमाल मचा देती हैं। अपनी फिल्मों की तरह ही तमिल एक्टर विजय ने इंस्टाग्राम पर भी धांसू एंट्री मारी है। फैंस को लंबे समय से उनका इस प्लेटफॉर्म पर इंतजार था। रविवार को सुपरस्टार ने अपना पहला पोस्ट किया, जिसे देखकर उनके प्रसंशक खुशी से झूम उठे और बिना समय बर्बाद किए अपने फेवरेट सितारे से तेजी से जुड़ने लगे।

South superstar Vijay:अपने पहले पोस्ट में एक्टर ने खुद की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म लियो के लुक में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैलो नानबास और नानबिस (हैलो दोस्तों)। साथ ही, उनके अकाउंट के बायो में लिखा है, "अभिनेता विजय के कार्यालय द्वारा संचालित आधिकारिक पेज।"

READ MORE: Viral Video: होशियारी पड़ी भारी- बाइक पर 2 लड़कियों के साथ स्टंट करने वाले युवक की आई शामत! गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने निकाली हेकड़ी

South superstar Vijay:अभिनेता द्वारा अपना पहला पोस्ट अपलोड करने के तुरंत बाद ही प्रशंसकों ने अपने हीरो का जोरदार स्वागत किया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'स्वागत है दलपति' तो दूसरे फैन ने लिखा, 'सिनेमा पर राज करने वाले सिर्फ दलपति विजय हैं।' इसके अलावा बहुत से फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर कर उनका खास अंदाज में वेलकम किया।

South superstar Vijay:बता दें कि इस फोटो पर अब तक 16 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, उन्हें कुछ ही घंटों में अब तक उन्हें 16 लाख से अधिक लोग फॉलो भी कर चुके हैं। फिलहाल अभिनेता ने अभी तक अपने अकाउंट से किसी को भी फॉलो नहीं किया है।

South superstar Vijay:विजय को आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ तमिल ब्लॉकबस्टर वरिसु में देखा गया था। वह वर्तमान में लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो में व्यस्त हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म के साथ संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है। वह इसमें नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले संजय केजीएफ चैप्टर में विलेन की भूमिका में दिखे थे। साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को भी उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई थी।

Next Story