Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Corona : छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में कोएना ब्लास्ट, मिले 19 नए कोरोना संक्रमित, 1 मरीज की मौत 

viplav
3 April 2023 2:55 PM GMT
Corona Blast In CG Girls Hostel
x

रायपुर। CG Corona : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। धमतरी के एक स्कूल की 19 छात्राएं पॉजिटिव हो गई हैं। इसके बाद उन्हें आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल में भी जांच की जा रही है। वहीं बेमेतरा में करीब 17 महीने बाद फिर कोराना की एंट्री हुई है। …

Corona Blast

रायपुर। CG Corona : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। धमतरी के एक स्कूल की 19 छात्राएं पॉजिटिव हो गई हैं। इसके बाद उन्हें आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल में भी जांच की जा रही है। वहीं बेमेतरा में करीब 17 महीने बाद फिर कोराना की एंट्री हुई है। यहां चार नए केस मिले हैं।

दूसरी ओर बिलासपुर में एक संक्रमित की मौत हो गई। जबकि 18 लोग पॉजिटिव हैं। इसके बाद फिर स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलों में टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। इससे पहले कोंडागांव में भी जवान पॉजिटिव मिले थे।

धमतरी जिले के नगरी स्थित कन्या शाला की 19 छात्राएं पॉजिटिव हो गई हैं। बताया जा रहा है छात्राओं को सर्दी,खांसी की शिकायत थी। इसके बाद सब जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंची थीं। वहां एंटीजन टेस्ट में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम कन्या छात्रावास में अन्य छात्राओं का टेस्ट कर रही है। नगरी बीएमओ डॉ.डीआर ठाकुर ने बताया कि, सभी की स्थिति समान्य है। उन्हें ऐहितियातन तौर पर अलग से रखा गया है।

viplav

viplav

    Next Story