Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Congress : केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर साधा निशाना, महापौर ढेबर बोले - हम भूपेश बघेल के साथ, इसीलिए मारा छापा, दिया ये नया नाम 

viplav
3 April 2023 12:22 PM GMT
CG Congress
x

रायपुर। CG Congress : छत्तीसगढ़ में एक महीने के अंदर करीब 50 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं और व्यापारियों के ठिकानों पर ईडी के छापे को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज सोमवार को कांग्रेस ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और ईडी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा …

CG Congress

रायपुर। CG Congress : छत्तीसगढ़ में एक महीने के अंदर करीब 50 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं और व्यापारियों के ठिकानों पर ईडी के छापे को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज सोमवार को कांग्रेस ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और ईडी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि ईडी अब जांच एजेंसी न होकर कांग्रेस की राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी बन गई है। वह बीजेपी की बी टीम हो गई है। भाजपा ईडी मोर्चा और आईटी मोर्चा बनकर काम कर रही रही है।

छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह ईडी कार्रवाई कर रही है। उससे भाजपा की कार्रवाई नजर आ रही है। कोयला के मामले को लेकर ईडी छापेमारी कर रही है। मेरा व्यक्तिगत कोयले के कोई भी कारोबार से लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन को खराब करने का प्रयास किया गया।

क्या-क्या मिला, नहीं बता रही ईडी: कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच का स्वागत करती है, लेकिन ईडी आज तक नहीं बता पा रही है कि कांग्रेस नेताओं के घर से क्या भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार कांग्रेस को दबाने का प्रयास कर रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में ईडी अब हंसीं का पात्र बनती जा रही है।

रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि राजनीतिक लोगों के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। मेरे पूरे घर को तहस-नहस किया गया है। ईडी के अधिकारियों के पास सवालों का जवाब नहीं है। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। हम भूपेश बघेल के साथ हैं, इसीलिए छापा मारा जा रहा है।

कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा डरी हुई है। मेरा कोयले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी मुझे मानसिक दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा है। ईडी का फूल फॉर्म अब इलेक्शन ड्यूटी हो गया है।

कांग्रेस ने उठाई ये मांग

  • ईडी बताए किस मामले में क्याक्या जांच कर रही ?
  • अब तक के छापे में ईडी को क्या क्या मिला?
  • किन-किन मामलों पर एफआईआर की गई?
  • छत्तीसगढ़ में ईडी ऑपरेशन कमल पर काम कर रही है?
  • ईडी गैरकानूनी तरीके से कांग्रेसियों को प्रताड़ति कर रही है
viplav

viplav

    Next Story