- Home
- /
- Main Stories
- /
- Sex Racket : लोगों के...
Sex Racket : लोगों के नाक के नीचे बीच शहर चलाया जा रहा था जिस्म फरोशी का धंधा, पता लगते ही पुलिस ने मारी रेड, किया दो लोगो को गिरफ्तार...
मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने शहर में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नालासोपारा में चल रहे …
मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने शहर में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नालासोपारा में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है और दो महिलाओं को बचाया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के Anti-Human Trafficking Cell द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान आरोपियों द्वारा कथित रूप से देह व्यापार में धकेली गई दो महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया।
READ MORE : CG Congress : रायपुर के बाद बिलासपुर की मशाल रैली में शामिल होंगी कुमारी शैलजा, राहुल गांधी के सदस्यता मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस, ED की कार्यवाही पर कहा – जो भाजपा जॉइन करते,वह दूध के धुले हो जाते है
Sex racket: सीनियर इंस्पेक्टर संतोष चौधरी ने कहा, “पुलिस को खबर मिली थी कि एक महिला सहित दो लोग देह व्यापार गिरोह चला रहे हैं और महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने वसई के तुंगरेश्वर फाटा इलाके में जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया. इस दौरान दो महिलाओँ को भी बचाया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक ऑटोरिक्शा और अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और अनैतिक तस्करी (निवारण) अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज किया गया था।