Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

RCB Vs MI IPL 2023 : Faf du Plessis ने खेली कप्तानी पारी, King Kohli ने लगाया जीत का छक्का, 8 विकेट से मुंबई को हराया 

viplav
2 April 2023 5:39 PM GMT
RCB Vs MI IPL 2023
x

बेंगलुरु। RCB Vs MI IPL 2023 : कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की शानदार ओपनिंग जोड़ी ने आज कमाल कर दिखाया। विराट कोहली ने आरसीबी को 6 मारकर जीत दिलाया। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने मुंबई इंडियन को 8 विकेट से हराया। इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 5वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन …

बेंगलुरु। RCB Vs MI IPL 2023 : कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की शानदार ओपनिंग जोड़ी ने आज कमाल कर दिखाया। विराट कोहली ने आरसीबी को 6 मारकर जीत दिलाया। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने मुंबई इंडियन को 8 विकेट से हराया। इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 5वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा (84* रन) के अर्धशतक के सहारे 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

जिसे बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली (नाबाद 82 रन) और फाफ डु प्लेसिस (73 रन) ने बौना साबित कर दिया। विराट कोहली ने 45वां और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 26वां अर्धशतक जमाया। दोनों के बीच 148 रनों की साझेदारी हुई। 172 रन के टारगेट को बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया।

Next Story