Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की कोरिया / एमसीबी की बैठक मनेंद्रगढ़ स्थित साईं भोजनालय में हुई सम्पन्न

viplav
2 April 2023 4:42 PM GMT
CG : छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की कोरिया / एमसीबी की बैठक मनेंद्रगढ़ स्थित साईं भोजनालय में हुई सम्पन्न
x

एम सी बी एस के मिनोचा। CG : छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की कोरिया जिला एवं एमसीबी की बैठक आज दिनांक 2/4 /2023 दिन रविवार को मनेंद्रगढ़ स्थित साईं भोजनालय में रखी गई ,बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार सिंह बाबा, खगेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष एमसीबी कोरिया सुरेश मिनोचा, जिला महासचिव …

एम सी बी एस के मिनोचा। CG : छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की कोरिया जिला एवं एमसीबी की बैठक आज दिनांक 2/4 /2023 दिन रविवार को मनेंद्रगढ़ स्थित साईं भोजनालय में रखी गई ,बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार सिंह बाबा, खगेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष एमसीबी कोरिया सुरेश मिनोचा, जिला महासचिव राजकुमार केसरवानी,

जिला उपाध्यक्ष जिसान अख्तर ,मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सोनी, सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तिवारी ,ब्लॉक उपाध्यक्ष यीशै दास, धीरज कुमार मौर्य कोमल प्रसाद मौर्य ,भगवान दास, मनीराम सोनी ,आदित्य अग्रवाल,बद्री प्रसाद बारी,संजय केसरवानी,इजहार अख्तर, कृष्णकांत नागवंशी भूपेंद्र प्रसाद केवट उपेंद्र कुमार यादव गोपाल रैकवार जवाहिर

भैया लाल साहू राजू सतीश कुमार गौतम तौसीफ रजा सहित संगठन के जिला कोरिया एमसीबी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह बाबा का माल्यार्पण से स्वागत किया गया तदुपरांत सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय देते हुए अपने व्यक्तिगत विचार रखें।

संगठन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह बाबा ने समस्त सदस्यों से अपने अपने विचारों को रखने के लिए कहा एवं उनसे उनकी जो भी समस्याएं हैं पत्रकारिता के क्षेत्र में वह आज संघ की बैठक में कह सकते हैं, संगठन के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य खगेंद्र यादव ने कहा कि आज हम सभी एक साथ जुडे़ हैं।

एवं आज पत्रकारिता के क्षेत्र में हमारे साथियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आज हमारा संगठन ही एक ऐसा संगठन है जिसमें हम अपने साथियों की समस्याओं का निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संगठन के जिला महासचिव राजकुमार केसरवानी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ एक ऐसा संगठन है।

जिसमें समस्त कार्यकर्ता एक परिवार का सदस्य है एवं संगठन सभी के सुख दुख में सदैव सहभागिता निभाता है संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा अधिकार है कि वह अपनी समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराएं जिससे उसे होने वाली परेशानियों को दूर करने में संगठन अपनी सहभागिता निभा सके संगठन सहभागिता निभाता भी है।

संगठन के साथी हर पल एक दूसरे का सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश मिनोचा ने कहा कि आज संगठन की पूरे सरगुजा संभाग में एक अलग पहचान है पूरे प्रदेश में हमारे कोरिया जिले का संगठन में एक अलग नाम है संगठन की उपलब्धियों को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हर समय नवाजा जाता है।

संगठन के द्वारा कई ऐसे समाज सामाजिक कार्य किए जाते हैं जिससे संगठन की एक अलग पहचान बनी हुई है रक्षाबंधन के समय बहनों को निशुल्क वाहन ठंड के समय गरीब असहाय को निशुल्क कंबल वितरण अमर शहीदों की याद में उनको नमन करना एवं कई सामाजिक कार्यों में संगठन अपनी सहभागिता निभाता रहा है।

Tagscg
viplav

viplav

    Next Story