Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Sanjay Raut: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने में आए संजय राउत, जान से मारने की धमकी के साथ ही दिया ये अल्टीमेटम

Sharda Kachhi
1 April 2023 6:03 AM GMT
Sanjay Raut:
x

Sanjay Raut:

Sanjay Raut:मुंबई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के बाद अब शिवसेना नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद संजय राउत ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान …

Sanjay Raut:
Sanjay Raut:

Sanjay Raut:मुंबई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के बाद अब शिवसेना नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद संजय राउत ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप लगे हैं।

धमकी में सिद्धू मूसेवाला का जिक्र
Sanjay Raut:पुलिस ने बताया कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को धमकी भरा संदेश मिला है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने संजय राउत को धमकी दी है कि सिद्धू मूसेवाला गैंग की तरह ही उनकी हत्या कर दी जाएगी। संजय राउत ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Sanjay Raut:मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय राउत को भेजे गए धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि 'दिल्ली में मिला तो एके47 से उड़ा दूंगा।' साथ ही कहा है कि 'तू और सलमान फिक्स हैं।' पुलिस ने इस मामले में पुणे से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

Sanjay Raut:फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। संजय राउत का कहना है कि महाराष्ट्र में नई सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा हटाई गई। अब हमें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Next Story