Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नगर मे निकली भव्य शोभायात्रा, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

viplav
31 March 2023 3:39 PM GMT
CG : चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नगर मे निकली भव्य शोभायात्रा, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
x

एस के मिनोचा, मनेन्द्रगढ़। CG : चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन श्री रामनवमी का पावन पर्व उल्लास पूर्ण वातावरण मे मनाया गया। दोपहर 12:00 बजे भगवान का जन्मोत्सव होने के बाद श्रद्धालुओं ने जन्म उत्सव की नयनाभिराम झांकी के दर्शन किए इस अवसर पर मंदिरों में भारी भीड़ जमा रही। शहर के हृदय …

एस के मिनोचा, मनेन्द्रगढ़। CG : चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन श्री रामनवमी का पावन पर्व उल्लास पूर्ण वातावरण मे मनाया गया। दोपहर 12:00 बजे भगवान का जन्मोत्सव होने के बाद श्रद्धालुओं ने जन्म उत्सव की नयनाभिराम झांकी के दर्शन किए इस अवसर पर मंदिरों में भारी भीड़ जमा रही।

शहर के हृदय स्थल में स्थित श्री राम मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थी, दोपहर 12.30 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया,इस अवसर पर मंदिर के महंत पूज्य प. ओमनारायण द्विवेदी ने भगवान के बाल रूप का पूजन अर्चन किया,इसके बाद सभी ने जन्मोत्सव की झांकी के दर्शन किये।

शाम 5बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, इस दौरान कई स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके पूर्व रामनवमी शोभायात्रा के लिए तैयारी जोरों पर रही । शोभायात्रा को लेकर शहर वासियों में भारी उत्साह देखने को मिला.इस यात्रा को भव्य व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से समस्त हिन्दू जन, बजरंगदल के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर बैठक तथा जनसंपर्क किया गया।

राम नवमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का मुख्य उद्धेश्य समस्त हिन्दू समाज को भगवान श्री राम के साथ जोड़ना तथा उनके आचरण को अपने अन्दर समाहित करना रहा है। इसी उद्धेश्य के साथ बजरंगदल के द्वारा समस्त नगर वासियों से शोभायात्रा में उत्साह के साथ शामिल होने का अनुरोध किया गया।

शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यात्रा के बाद श्री राम मंदिर मैदान में विशाल भंडारा प्रसाद का वितरण श्री राम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। शोभायात्रा में विधायक डा विनय जायसवाल,प. रामचरित द्विवेदी,मनोज कक्कड, लखन श्रीवास्तव, भागवत केशरवानी, दिनेष्वर मिश्रा, धर्मेंद्र पटवा, राजकुमार

केशरवानी, अशोक केशरवानी, मधु पोद्दार, दयाशंकर यादव, पिंटू पोद्दार,चंद्रकांत चावड़ा, ठाकुर प्रसाद केसरी ,रतन केशरवानी, रवि सिंह,राजेश सिंह, राजेश शर्मा,रामधुन जायसवाल,सरजू यादव, विनीत जायसवाल, विश्वनाथ गुप्ता,राजेश जायसवाल, गिरधर जायसवाल,संजय अग्रवाल, शुद्ध लाल वर्मा,नीरज अग्रवाल,संजीव ताम्रकार, राजकुमार ताम्रकार समेत अपार जनसमूह मौजूद रहा।

Tagscg
viplav

viplav

    Next Story