Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Blast Big Breaking : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक हुए कई जबरदस्त धमाके, 4 मजदूरों के उड़े चिथड़े, मची अफरा-तफरी...

naveen sahu
31 March 2023 12:57 PM GMT
Blast Big Breaking
x

बुलंदशहर। Blast Big Breaking : बुलंदशहर में एक केमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर तेज धमाका हुआ। इस धमाके में फैक्ट्री में मौजूद 4 मजदूरों की जान चली गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं। ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में हुई है। सभी मृतक फैक्ट्री के मजदूर थे। फिलहाल, पुलिस घटना …

Blast Big Breaking

बुलंदशहर। Blast Big Breaking : बुलंदशहर में एक केमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर तेज धमाका हुआ। इस धमाके में फैक्ट्री में मौजूद 4 मजदूरों की जान चली गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं। ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में हुई है। सभी मृतक फैक्ट्री के मजदूर थे। फिलहाल, पुलिस घटना के पीछे की जांच कर रही है।

फैक्ट्री में हुए तेज धमाके की वजह से आस-पास के मकानों के खिड़की के शीशे टूट गए। इस धमाके में मृतक मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटनास्थल से लगभग 600 मीटर दूर तक शवों के टुकड़े मिले हैं। आस-पास के लोगों का कहना है कि उनको दूर से आसमान से धुंए का उठता गुब्बारा दिखाई दिया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान हिल गए।

बुलंदशहर एसपी श्लोक कुमार ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया, “112 पर हमें सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम यहां पहुंची। मौके पर पहुंचकर पता चला कि खेतों के बीच में एक मकान में ब्लास्ट हुआ है। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी हुए है। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।”

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह धमाका इतना तेज था कि करीब दो से ढाई किमी दूर तक इसकी आवाजें सूनी गई. यह धमाका केवल एक बार नहीं हुआ, बल्कि एक एक कर कई धमाके हुए. वहीं धमाके के दौरान फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को चिथड़े उड़ कर आसपास के खेतों में जा गिरे हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सभी शवों और शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Next Story