Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Big Breaking : मच्छर मारने रात में जलाया मॉस्किटो कॉइल, लेकिन सुबह तक जल कर खाक हो गया पूरा परिवार, 6 लोगों की मिली लाश…

Sharda Kachhi
31 March 2023 8:20 AM GMT
Big Breaking
x

दिल्ली। कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि जिस मॉस्किटो कॉइल को मच्छर मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है वो इंसान की मौत की वजह बन जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद हैरतअंगेज घटना सामने आई है जहां मॉस्किटो कॉइल की वजह से परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मामला …

Big Breakingदिल्ली। कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि जिस मॉस्किटो कॉइल को मच्छर मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है वो इंसान की मौत की वजह बन जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद हैरतअंगेज घटना सामने आई है जहां मॉस्किटो कॉइल की वजह से परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मामला दिल्ली के शास्त्री पार्क की है जहां एक ही परिवार के छह लोग मृत पाए गए।

जानकारी के मुताबिक परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था। तभी कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई जबकि दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक उसे सुबह एक घर में कई लोगों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने 8 में से 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में अतिरिक्त DCP संध्या स्वामी ने बताया कि, “ग्राउंड फ्लोर पर मच्छर प्रतिरोधी जल रहा था जिससे आग लग गई। जब लोगों को बाहर निकाला गया तो 6 लोगों की सांसें चल रही थी, लेकिन जब अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मृत्यु हो गई। 2 लोगों की हालत गंभीर है।

Next Story