Begin typing your search above and press return to search.
Education

NTA JEE Main 2023 Notice: कैंडिडेट्स कृपया ध्यान दें...NTA ने जारी किया जरूरी नोटिस, जल्दी से कर लें चेक वरना हो जाएगी दिक्कत

Sharda Kachhi
29 March 2023 7:54 AM GMT
NTA JEE Main 2023 Notice:
x

NTA JEE Main 2023 Notice:

NTA JEE Main 2023 Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन एडमिट कार्ड और एग्‍जाम सिटी स्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी सूचनाओं पर एक जरूरी अलर्ट जारी किया है. एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है. जो उम्‍मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले …

NTA JEE Main 2023 Notice:
NTA JEE Main 2023 Notice:

NTA JEE Main 2023 Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन एडमिट कार्ड और एग्‍जाम सिटी स्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी सूचनाओं पर एक जरूरी अलर्ट जारी किया है. एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है. जो उम्‍मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे जारी नोटिस में दी गई जानकारी जरूर चेक कर लें.

NTA JEE Main 2023 Notice: आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जो JEE Main 2023 सेशन 2 के सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की डेट पर 'अंदरूनी' जानकारी होने का दावा कर रहे हैं. एजेंसी ने इस संबंध में ऐसे दावों को फर्जी और भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया है.

read more: UPI Transaction: UPI से लेन-देन पर अब पड़ेगा एक्स्ट्रा फटका! 2000 रुपये से ज्यादा के भुगतान में जानिए जेब पर पड़ेगा कितना असर, पढ़ें काम की खबर

NTA JEE Main 2023 Notice: नोटिस में छात्रों और उनके अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे ऐसे वीडियो और इन वीडियो को होस्ट करने वाले यूट्यूब चैनलों के बहकावे में न आएं. आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक सूचना के माध्यम से एग्‍जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की डेट्स की घोषणा की जाएगी.

NTA JEE Main 2023 Notice: नोटिस में कहा गया है कि जेईई मेन परीक्षा पर प्रामाणिक जानकारी का एकमात्र स्रोत आधिकारिक एनटीए वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in हैं. कैंडिडेट्स कोई भी जानकारी केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही चेक करें.

Next Story