Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Unwanted hair removal tips : चेहरे के अनचाहे बालो से है परेशान, तो अपनाएं ये आसान टिप्स, 15 मिनट में मिलेगा रिजल्ट...

Sharda Kachhi
28 March 2023 8:41 AM GMT
Unwanted hair removal tips
x

नई दिल्ली : चेहरे की सुंदरता दुनियाभर में सभी लडकियां चाहती हैं। हालाँकि इस चाहत पर पानी फेरने का काम करते हैं अनचाहे बाल जो निखार में कमी लाते हैं। हालाँकि कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिनके जरिये आप चेहरे के बालों को हटा सकते हैं। आइए बताते हैं आपको इनके बारे में। चीनी और …

Unwanted hair removal tipsनई दिल्ली : चेहरे की सुंदरता दुनियाभर में सभी लडकियां चाहती हैं। हालाँकि इस चाहत पर पानी फेरने का काम करते हैं अनचाहे बाल जो निखार में कमी लाते हैं। हालाँकि कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिनके जरिये आप चेहरे के बालों को हटा सकते हैं। आइए बताते हैं आपको इनके बारे में। चीनी और नींबू- चीनी और नींबू का पेस्ट भी अनचाहे बालों को हटाने में मददगार है। जी हाँ और इसके लिए आप दो चम्मच चीनी और दो चम्मच नींबू के रस को मिलाकर गर्म करें। पांच मिनट तक गर्म करने के बाद इसको ठंडा होने दें और उसके बाद जहां से चेहरे के बाल हटाने है वहां अप्लाई करिये। 15 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुनें पानी की मदद से हटायें।

पपीता और हल्दी- पपीते में पपैन नामक एक एंजाइम होता है, जो चेहरे के बालों को हटाने में मदद करने के लिए जाना जाता है, और हल्दी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाती है। अब इसके लिए पपीते के टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन्हें एक साथ मैश करके पेस्ट बना लें, फिर इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और केवल उन्हीं जगहों पर लगाएं जहां अनचाहे बाल उग आए हैं। 15-20 मिनट के लिए इन्हें लगा रहने दें। कुछ मिनट के लिए मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।

दही, बेसन और गुलाब जल- इसको इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में दो या तीन चम्मच बेसन लें। इसमें दो चम्मच ताज़ा दही मिक्स करिये। एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाइये। अब इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगायें। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी की सहायता से हटायें। इसके लगातार प्रयोग से आपके चेहरे के बालों की समस्या दूर हो जायेगी।

बेसन और मसूर दाल- सबसे पहले मसूर दाल का पेस्ट या फिर मसूर दाल का पाउडर बना ले। एक चम्मच मसूर दाल पेस्ट में एक चम्मच बेसन मिलाये। अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर अप्लाई करिये। आप नींबू की जगह कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती है। इस पेस्ट को 20-30 मिनट के लिए फेस पर लगायें। सूखने के बाद हल्के हाथ से स्क्रब करते हुए छुड़ाए।

Next Story