Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे ये फेमस टीवी एक्टर, प्रतिभागियों के लिए बनेंगे सिर का दर्द, जानिए कौन है वो?

Sharda Kachhi
28 March 2023 6:23 AM GMT
Khatron Ke Khiladi 13:
x

Khatron Ke Khiladi 13:

Khatron Ke Khiladi 13:मुंबई: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन स्टार्ट होने वाला है। इस शो को लेकर फैंस की बेकरारी देखते ही बन रही है। यह शो अपने हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए नए चैलेंजस लेकर आता है। ‘बिग बॉस 16’ के मंच पर भी रोहित शेट्टी ने अपने शो का प्रमोशन किया …

Khatron Ke Khiladi 13:
Khatron Ke Khiladi 13:

Khatron Ke Khiladi 13:मुंबई: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन स्टार्ट होने वाला है। इस शो को लेकर फैंस की बेकरारी देखते ही बन रही है। यह शो अपने हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए नए चैलेंजस लेकर आता है। ‘बिग बॉस 16’ के मंच पर भी रोहित शेट्टी ने अपने शो का प्रमोशन किया था। अब शो में एक और एक्टर के एंट्री की खबर सामने आई है, जो टीवी इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर फेस है और सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं।

Khatron Ke Khiladi 13:टीवी के इ्स पॉपुलर शो को निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करते आए हैं। रोहित शेट्टी के इस शो का हर सीजन फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरता है। इस शो में कंटेस्टेंट संग रोहित की मस्ती दर्शकों को काफी पसंद आती है। शो में रोहित के टास्क और फटकार दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब होते हैं। रोहित ने ‘बिग बॉस’ के मंच पर ही कई कंटेस्टेंट्स को शो ऑफर किया था।

Khatron Ke Khiladi 13:रोहित के इस शो को लेकर अब तक कई सारे प्रतियोगियों का नाम सामने आ चुका है। पिछले काफी दिनों से टीवी जगत से जुड़े कई सितारे इस शो में अपनी हाजिरी दर्ज करवा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि डेली सोप का फेमस शो ‘कुंडली भाग्य’ का एक एक्टर ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कुंडली भाग्य’ के लीड एक्टर इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

READ MORE: Employees provident fund: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर बढ़ी, जानिए सबकुछ

Khatron Ke Khiladi 13:खबरों की मानें तो शो ‘कुंडली भाग्य’ के लीड एक्टर धीरज धूपर रोहित को इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि, धीरज के शो को ज्वाइन करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि धीरज जल्द ही इस शो में स्टंट करते दिखाई देंगे। इससे पहले शो के लिए अंजलि अरोड़ा का नाम भी सामने आया था।

Khatron Ke Khiladi 13:वर्क फ्रंट की बात करें तो धीरज धूपर लंबे समय तक ‘कुंडली भाग्य’ का हिस्सा रहे थे। शो में उनकी और प्रीता की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। हालांकि, बाद में उन्होंने शो छोड़ दिया। अब काफी समय से वह पर्दे से दूर हैं और अपना पूरा ध्यान अपने परिवार पर दे रहे हैं।

Next Story