Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Fire News : मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले पति-पत्नी, मामले के जांच में जुटी पुलिस...

viplav
28 March 2023 11:10 AM GMT
Fire News
x

मध्यप्रदेश। Fire News : सागर में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की टीम को बुझाने में तीन घंटे लग गए। घटना देवरी के बजरिया बाजार की है। Read More : Fire In Factory : आयरन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, …

Fire News

मध्यप्रदेश। Fire News : सागर में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की टीम को बुझाने में तीन घंटे लग गए। घटना देवरी के बजरिया बाजार की है।

Read More : Fire In Factory : आयरन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, टाइटेनियम स्क्रैप गलाते समय हादसा, करोड़ो का हुआ नुकसान

जानकारी के अनुसार सोमवार रात रामेश्वर नेमा (72), पत्नी जानकी नेमा (70) के साथ मकान में सो रहे थे। आधी रात के बाद मकान में आग लग गई। लपटों से घिरे मकान को तड़के 4 बजे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

देवरी, रहली, सागर और सुरखी से फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग दंपती के शव घर में पड़े थे। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो दुकानें भी जली हैं।

Next Story