Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Rape : रिश्ते हुए शर्मसार! कलयुगी पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां ने थाने में की शिकायत...

naveen sahu
27 March 2023 1:19 PM GMT
Rape
x

भिलाई। Rape : एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। जानकारी मिलाने पर मां ने थाना पहुंच कर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जामुल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ रही है।पीड़िता 26 मार्च को पुलिस थाने पहुंची जहां उसने बताया कि वो रोजी मजदूरी करती है। …

Rape

भिलाई। Rape : एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। जानकारी मिलाने पर मां ने थाना पहुंच कर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जामुल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ रही है।पीड़िता 26 मार्च को पुलिस थाने पहुंची जहां उसने बताया कि वो रोजी मजदूरी करती है। उसकी एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है।

पति आदतन शराबी है और काम पर भी नहीं जाता है। 25 मार्च को वो काम पर गई हुई थी। दोपहर के समय पति नशे में घर पहुंचा। बेटी घर पर सो रही थी। उसे देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अपने बेटे को बाहर खेलने भेज दिया था। इसके बाद लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिर धमकी दी कि वो अगर किसी को कुछ बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा।

मां जब शाम को काम से घर लौटी तो पिता घर से गायब था। बेटी डरी सहमी बैठी हुई थी। मां ने उसे देखकर पूछा तो वो रोने लगी। फिर उसने जो सच्चाई बताई, इसके बाद अगले दिन 26 मार्च को वो जामुल थाने पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Next Story