Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Accident Update : महिला विधायक के बेटे की मौत, राजधानी के अस्पताल में लम्बे समय से चल रहा था इलाज, जिले में शोक की लहर…

naveen sahu
27 March 2023 10:58 AM GMT
CG Accident Update : महिला विधायक के बेटे की मौत, राजधानी के अस्पताल में लम्बे समय से चल रहा था इलाज, जिले में शोक की लहर…
x

खैरागढ़। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। धमतरी- कांकेर रोड में सडक़ दुर्घटना के चलते खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा का पुत्र बुरी तरह घायल हो गया था। जिसका उपचार रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। Read More : CG Big Accident : तेज रफ़्तार का कहर, तालाब में नहाने जा …

खैरागढ़। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। धमतरी- कांकेर रोड में सडक़ दुर्घटना के चलते खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा का पुत्र बुरी तरह घायल हो गया था। जिसका उपचार रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

Read More : CG Big Accident : तेज रफ़्तार का कहर, तालाब में नहाने जा रहे 5 बच्चों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

बताया जा रहा है कि पिछले महीने विधायक यशोदा वर्मा का पुत्र प्रवीण वर्मा अपने दोस्त तथा ड्राईवर के साथ कार में किसी काम से जगदलपुर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक को ओव्हरटेक के दौरान ड्राईवर को समाने का मोड़ नहीं दिखा और कार सीधे 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

इस दौरान कार लगभग 4-5 बार पलटी जिसके कारण प्रवीण बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद निजी एंबुलेंस की सहायता से प्रवीण सहित कार में सवार उसके मित्रों को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज प्रवीण शर्मा का दुखद निधन हो गया।

Next Story