Mercury Transit 2023 : नवरात्रि के बाद इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में होगा अच्छा मुनाफा, छात्रों को मिलेंगे वांछित परिणाम 

 

नई दिल्ली। Mercury Transit 2023 : बुध गृह को सभी ग्रहों का गुरु भी माना जाता है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं, इसे ही हम गोचर कहते है। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ ही देश और दुनिया पर भी देखने को मिलता है।

बुध ग्रह 31 मार्च को मंगल की राशि मेष में दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध ग्रह 7 जून 2023 तक रहेंगे। इस बीच कुछ ऐसी राशियां है जिन्हे भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, वहीँ निराश करने वाली भी किसी जातकों को मिल सकती है।

ज्योतिष के जानकारों की मानें तो बुध के गोचर से कुछ राशियों के जातकों की किस्मत भी चमक सकती है। इस दौरान कुछ राशि वालों का भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं बुध का गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा…

मेष राशि

बुध का गोचर मेष राशि में हो रहा है। ऐसे में इस दौरान आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। लेकिन किसी भी मामले में, अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें वरना कार्यस्थल पर किसी के साथ बहस हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। साथ ही अच्छा इंक्रीमेंट भी सकता है।

मिथुन राशि

बुध का गोचर मिथुन राशि वालों को वित्तीय लाभ देने जा रहा है। इस समय नौकरी में पदोन्नति की खबर भी आपके पास आ सकती है। साथ ही आय बढ़ सकती है। वहीं जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन्हें वांछित परिणाम मिल सकता है।

कर्क राशि

इस दौरान कर्क राशि के जातक अपने काम के साथ वरिष्ठों को प्रभावित कर सकते हैं। जो लोग मीडिया, फिल्म उद्योग या कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें प्रसिद्धि मिल सकती है। मां के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। नई योजनाओं को लागू करके व्यवसाय में मुनाफा कमा सकते हैं।

सिंह राशि
इस दौरान सिंह राशि वाले अपने करियर में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका धन संचय भी बढ़ेगा। इस दौरान आपको किसी तीर्थयात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि
इस दौरान व्यवसाय करने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। वहीं यदि आप राजनीति के क्षेत्र से हैं तो इस दौरान आपके समर्थकों की संख्या बढ़ सकती है। बुध के गोचर से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
Back to top button