Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Good News : भूपेश सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि, गोधन न्याय योजना को मिला राष्ट्रीय अवार्ड, सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकमनाएं...

Sharda Kachhi
25 March 2023 11:08 AM GMT
CG Good News
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को फिर से एक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस योजना को 20वां कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप ई-गवर्नेंस अवार्ड 2022 से नवाजा जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इसके लिए प्रदेशवासियों एवं कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों …

CG Good News

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को फिर से एक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस योजना को 20वां कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप ई-गवर्नेंस अवार्ड 2022 से नवाजा जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इसके लिए प्रदेशवासियों एवं कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।

READ MORE : CG News : 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, लाखों का था इनाम, सीआरपीएफ और जिला बल के संयुक्त प्रयास से मिली सफलता

यह अवार्ड 25 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलीजी के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सभागृह में दिया जाएगा। गोधन न्याय योजना को राज्य और प्रोजेक्ट केटेगरी में चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना को पूर्व में ‘‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड’’ और राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स इनोवेशन अवार्ड’’ भी मिल चुका है।

Next Story