Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Delhi Budget 2023 Live: दिल्ली को सौगातों की झड़ी, दो साल में कचरे के पहाड़ का अंत, जानिए बजट में किसे-क्या मिला?

Sharda Kachhi
22 March 2023 8:21 AM GMT
Delhi Budget 2023 Live:
x

Delhi Budget 2023 Live:

Delhi Budget 2023 Live: केंद्र सरकार से बजट को मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली सरकार एक दिन देरी से अपना बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पहली बार सदन पटल पर बजट का प्रस्ताव रख रहे हैं। TCP 24 पर पढ़ें पल-पल के अपडेट्स… 16575 करोड़ का बजट शिक्षा क्षेत्र को Delhi …

Delhi Budget 2023 Live:
Delhi Budget 2023 Live:

Delhi Budget 2023 Live: केंद्र सरकार से बजट को मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली सरकार एक दिन देरी से अपना बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पहली बार सदन पटल पर बजट का प्रस्ताव रख रहे हैं। TCP 24 पर पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

16575 करोड़ का बजट शिक्षा क्षेत्र को
Delhi Budget 2023 Live:खेल परिसरों का भी निर्माण किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने साल 2023-24 के लिए शिक्षा के बजट के लिए 16575 करोड़ का प्रस्ताव रखा है। इस तरह दिल्ली सरकार ने इस बार कुल बजट का 21 प्रतिशत बजट शिक्षा के लिए प्रस्तावित किया है।

READ MORE: Government Salary Allowance Hike : नवरात्रि पर मातारानी ने दिया सरकारी कर्मचारियों को आशीर्वाद, वेतन-भत्तों में की गई बढ़ोत्तरी, कैबिनेट ने दी मंजूरी, इन्हें मिलेगा लाभ…

12 नए एप्लाइड लर्निंग स्कूल शुरू किए जाएंगे
Delhi Budget 2023 Live:देश में पहली बार स्कूल और उद्योग मिलकर काम करेंगे। इन स्कूलों के बच्चों को अपना कौशल दिखाने के लिए अवसर मिलेंगे। 12 नए एप्लाइड लर्निंग स्कूल शुरू किए जाएंगे, 9वीं से मिलेगा दाखिला।

सभी टीचिंग स्टाफ को देंगे नए टैबलेट
Delhi Budget 2023 Live:सभी टीचर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल व अन्य टीचिंग स्टाफ को नए टैबलेट उपलब्ध कराएंगे। आने वाले साल में 37 डॉ. आंबेडकर एक्सीलेंस स्कूल बनाएंगे। ये सभी दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल से एफिलिएटेड होंगे। इन स्कूलों के बच्चों को फ्रेंच, जर्मन जापानी भाषा भी पढ़ा रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने शिक्षा में किया बेहतर काम
दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने बोर्ड में 98 प्रतिशत रिजल्ट आया। बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम के तहत 56 छात्रों ने पहले बैच में अपनी उद्यमिता साबित करते हुए बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स में सीधा दाखिला लिया। देशभक्ति पाठ्यक्रम भी छात्रों को देशभक्ति के लिए प्रेरित कर रहा है। 160 बच्चे दिल्ली के पहले आर्म्ड फोर्स स्कूल में पढ़ रहे हैं जो जल्द ही सेनाओं में भर्ती होंगे।

शिक्षा का बजट
दिल्ली सरकार का शिक्षा का मॉडल स्कूल की बिल्डिंग बनाने और अच्छे नंबर लाने से कहीं आगे निकल चुका है। हमने सबसे ज्यादा बजट शिक्षा को दिया। न्यू यॉर्क टाइम्स ने भी स्कूलों की सफलताओं को प्रकाशित करेगा कोई सोच भी नहीं सकता था। 2022-23 का पहला एकेडमिक सेशन कोविड के बाद रहा जो सामान्य रूप से चला।

Next Story