Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Big Breaking : कलेक्टर ने की प्रशासनिक सर्जरी, 37 लिपिकों के प्रभार में किया बदलाव, देखें सूची...

naveen sahu
20 March 2023 3:33 PM GMT
Big Breaking
x

रायगढ़। CG Big Breaking : रायगढ़ जिले में आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इसमें उन्होंने कलेक्ट्रेट में सालों से एक ही पोस्ट पर जमे लिपिकों के प्रभार बदल दिए हैं। ये लिपिक कई सालों से एक ही प्रभार को लेकर बैठे थे। लोगों की काफी शिकायतें इन लिपिकों के …

Big Breaking

रायगढ़। CG Big Breaking : रायगढ़ जिले में आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इसमें उन्होंने कलेक्ट्रेट में सालों से एक ही पोस्ट पर जमे लिपिकों के प्रभार बदल दिए हैं। ये लिपिक कई सालों से एक ही प्रभार को लेकर बैठे थे। लोगों की काफी शिकायतें इन लिपिकों के कामकाज और मनमानी को लेकर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को मिल रही थी।

जारी लिस्ट के मुताबिक कलेक्ट्रेट में राजस्व विभाग के 37 लिपिकों के प्रभार में फेर बदल किया गया है। जिसमें वरिष्ठ लिपिकों के भी प्रभार बदले गए हैं। इनमें स्टेनो के साथ ही रीडर कलेक्टर, भू अर्जन, सहायक अधीक्षक, राजस्व लेखापाल, अपर कलेक्टर स्टेनो, जिला नाजिर जैसे प्रभार बदले गए हैं।

Next Story