Sara Ali – Sehnaaz Gill Kiss Video : सारा बोली सीधा अंदर आओ, फिर शहनाज ने पर्दे के पीछे कर दिया Lip-Lock! देखें वीडियो
मुंबई। Sara Ali – Sehnaaz Gill Kiss Video : मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल का शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ बहुत लोकप्रिय हो चुका है। जिसमें कई स्टार्स शामिल हुए। वहीं हाल ही में अब उनके शो पर सारा अली खान आएंगी। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक मस्ती भरा वीडियो साझा किया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
सारा अली खान ने शहनाज गिल के साथ ‘देसी वाइब्स’ से एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सारा ने शहनाज के साथ अपना पसंदीदा गेम ‘नॉक नॉक’ खेला। वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्दे के पीछे छुपी सारा को बुलाने के लिए शहनाज ‘नॉक नॉक’ करती हैं। इस पर सारा ‘कुंडी मत खटकाओ राजा सीधे अंदर आओ राजा’ गाना गाने लगती हैं। फिर शहनाज पर्दा लगाकर सारा को किस करने लगती हैं। पर्दे से बाहर निकलते ही शहनाज बोलती हैं कि उनकी लिपस्टिक खराब हो गई है। सारा शॉक हो जाती हैं।
वही इसके चलते सारा अली खान पिंक कलर की वन शोल्डर थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बहुत ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने पोनी टेल के साथ अपनी लटों को बाहर निकालकर अपने लुक को पूरा किया है। बोल्ड आईज एवं न्यूड मेकअप में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, शहनाज गिल रेड कलर के ऑउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं।
उन्होंने स्लीक बन और न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों का ये वीडियो सामने आया है, वायरल हो गया। लोगों को उनकी बॉन्डिंग बेहद ही पसंद आ रही है। बता दें कि, सारा अली खान जल्द ही ‘गैसलाइट’ (Gaslight) में नजर आएंगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर 31 मार्च 2023 को रिलीज होगी।