Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : कांकेर दौरे पर CM भूपेश बघेल, 143 करोड़ के विकासकार्यों का किया लोकार्पण, बोले - कांग्रेस सरकार प्रदेश करवाएगी सर्वे और देगी आवास का लाभ, बीजेपी की नीयत नहीं

naveen sahu
19 March 2023 11:06 AM GMT
CG News
x

कांकेर। CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को कांकेर जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने ग्राम करप में आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 143 करोड़ 92 लाख रुपए के 95 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन …

कांकेर। CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को कांकेर जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने ग्राम करप में आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 143 करोड़ 92 लाख रुपए के 95 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

इनमें 110 करोड़ 15 लाख रुपए के 76 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 33 करोड़ 77 लाख रुपए के 19 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सीएम भूपेश बघेल करप में मरार समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिवंगत सासंद सोहन पोटाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने उनके गृहग्राम बाबू दबेना भी जाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत स्थानीय लोगों ने पारंपरिक नृत्य कर किया। कोसरिया मरार समाज के लोगों ने सीएम भूपेश बघेल को सामाजिक रीति-रिवाज के तहत पगड़ी पहनाई। सीएम के साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी भी मौजूद हैं।

चिरायु योजना से लाभान्वित हुए 5 बच्चों ने गुलाब का फूल भेंटकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। 4 बच्चों के जन्मजात हृदय रोग का इसके तहत इलाज हुआ, वहीं एक बच्चे को जन्मजात मोतियाबिंद से निजात मिली। कांकेर जिला अस्पताल के लिए एमआरआई मशीन का भी वर्चुअल लोकार्पण किया गया।

शाकंभरी माता के जयकारे के साथ सीएम ने अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि पटेल समाज के महासम्मेलन में उपस्थित होना मेरे लिए गर्व की बात है। यहां बुलाने के लिए समाज का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि कांकेर जिले में विकास के काम लगातार हो रहे हैं, मेडिकल कॉलेज भी अब कांकेर में है। हमारी सरकार ने 4 साल में 8 मेडिकल कॉलेज खोल दिए हैं, जबकि भाजपा 15 साल में 4 कॉलेज ही खोल पाई।

सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा से आरक्षण विरोधी रही है। विधानसभा में भाजपा ने समर्थन दिया, लेकिन उनके इशारे पर ही राजभवन में बिल अटका हुआ है। भाजपा आरक्षण को रोकने का काम कर रही है। जनगणना का काम केंद्र सरकार का है, जब तक ये काम नहीं होगा, तो नए लोगों के आवास का लाभ कैसे मिलेगा। 12 साल से जनगणना नहीं हो सकी है, इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास के नाम पर आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी की गई, पुलिस से मारपीट की गई। भाजपा ने लोगों से आवास के लिए फॉर्म भरवाए, लेकिन उसे सरकार को नहीं दे रहे हैं। मैं 4 दिन से फॉर्म मांग रहा हूं। भाजपा की नीयत गरीबों को आवास दिलवाने की नहीं है। वो सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार प्रदेश में सर्वे करवाएगी और आवास का लाभ देगी। भाजपा वाले इससे सहमत नहीं होते हैं, चुप्पी साधे रहते हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 1 अप्रैल से आवास के लिए सर्वे शुरू होगा। लघु वनोपज की खरीदी में समर्थन मूल्य देने वाली एक मात्र सरकार इस प्रदेश की है। 25 मार्च को सभी धान बेचने वाले किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम करप में आयोजित कार्यक्रम में 110 करोड़ 15 लाख रूपये के 76 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत साल्हेभाट-सारण्डा मार्ग के 1/4 किलोमीटर पर कंक नाला में उच्च स्तरीय सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लागत 05 करोड़ 89 लाख रूपये।

मावलीपारा-मांडाभर्री-बांगाबारी मार्ग के 4/2 किलोमीटर पर कुकरेल नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण लागत 07 करोड़ 19 लाख रूपये। ग्राम कुम्हानखार-झुलनातेन्दु मार्ग पर 1/2 एवं 2/4 किलोमीटर में कुकरेल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य लागत 05 करोड़ 96 लाख रूपये।

लेण्डारा-ठेमा मार्ग पर 1/6 किलोमीटर पर जामपानी नाला एवं 2/10 किलोमीटर पर बंजारा नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य लागत 05 करोड़ 38 लाख रूपये। बांसपतर से तिरियापानी मार्ग के 1/10, 4/6, 6/6, 9/8 एवं 8/10 किलोमीटर पर टूरी नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य लागत 21 करोड़ 03 लाख रूपये आदि कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 33 करोड़ 77 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण भी किया है। जिनमें जिला चिकित्सालय कांकेर में 11 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से स्थापित एम.आर.आई मशीन, कुम्हानखार से झुलनातेन्दु मार्ग में 05 करोड़ 20 लाख 82 हजार रूपये से निर्मित 7.40 किलोमीटर लंबाई के सड़क। जामगांव से डब्बीपानी मार्ग में 77 लाख रूपये से बनाये गये 2.41 किलोमीटर सड़क, दबेना-डुड़ूमबाहरा-बादल मार्ग में 02 करोड़ 15 लाख रूपये से निर्मित 9.08 किलोमीटर सड़क।

कन्हनपुरी से अमोड़ा मार्ग में 04 करोड़ 17 लाख रूपये से बनाये गये 08 किलोमीटर सड़क, अमोड़ा से झलियामारी मार्ग में 03 करोड़ 70 लाख रूपये से निर्मित 7.50 किलोमीटर लंबाई की सड़क। सारवण्डी से मावलीपारा मार्ग में 05 करोड़ 23 लाख रूपये से बनाये गये 09 किलोमीटर लंबाई सड़क तथा कोदागांव गौठान में 07 लाख 06 हजार रूपये से बनाये गये पशु आश्रय स्थल। शीतला मंदिर दसपुर में 05 लाख 50 हजार रूपये से देवगुड़ी निर्माण, फेसिंग एवं हैण्डपंप खनन कार्य तथा कोकानपुर मावली माता मंदिर में 05 लाख 50 हजार रूपये से देवगुड़ी निर्माण, फेसिंग एवं हैण्डपंप खनन सहित अनेक कार्य शामिल हैं।

चौथी किस्त जारी की जाएगी

ढाई गुना ज्यादा धान कांकेर जिले में इस बार खरीदी की गई। 6 इंग्लिश मीडियम स्कूल कांकेर जिले में चल रहे हैं, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी पढ़ाई कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलिंपिक में सबसे ज्यादा इनाम कांकेर जिले को मिला।

1200 करोड़ रुपए आईटीआई ट्रेनिंग के लिए दिए जा रहे हैं। बेरोजगारों को 2500 रुपए भत्ता दिया जा रहा है, जो इसके दायरे में आएंगे, उन्हें लाभ मिलेगा। पसरा शुल्क अब ग्रामीण क्षेत्रों के सब्जी व्यापारियों से भी नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पटेल समाज के भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

naveen sahu

naveen sahu

    Next Story