Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Chanakya Niti: इन राहों पर चलने वाले व्यक्ति के घर में कभी खाली नहीं होगी तिजोरी! हमेशा भरा रहेगा भंडार, देखें कहीं इस लिस्ट में आप भी तो नहीं

Rohit Banchhor
16 March 2023 2:07 AM GMT
Chanakya Niti:
x

Chanakya Niti:

Chanakya Niti: इन राहों पर चलने वाले व्यक्ति के घर में कभी खाली नहीं होगी तिजोरी! हमेशा भरा रहेगा भंडार, देखें कहीं इस लिस्ट में आप भी तो नहीं Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिसे अपनाकर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। चाणक्य के विचार और सिद्धांत …

Chanakya Niti:
Chanakya Niti:

Chanakya Niti: इन राहों पर चलने वाले व्यक्ति के घर में कभी खाली नहीं होगी तिजोरी! हमेशा भरा रहेगा भंडार, देखें कहीं इस लिस्ट में आप भी तो नहीं

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिसे अपनाकर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। चाणक्य के विचार और सिद्धांत जीवन में सफलता की बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। उनके सिद्धांत इतने प्रभावशाली हैं कि वे आज भी प्रबंधन सिद्धांतों के रूप में पूजनीय हैं। चाणक्य नीति में ऐसे पाठ भी शामिल हैं जो जीवन में वित्तीय सफलता प्राप्त करने में बहुत मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहता है नीति शास्त्र इस बारे में।

READ MORE: Horoscope Today 16 March 2023 : मेष और मिथुन समेत इन चार राशिवालों के बदलेंगे भाग्य, भगवान विष्णु की होगी कृपा, पढ़े अपना राशिफल

Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति धन का प्रयोग दान और निवेश के तौर पर करता है वह संकट के समय में भी खुशी खुशी जीवन बिताता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार धन का अनावश्यक खर्च करने वालों को आपदाओं में दुख और दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।

धन की बचत करना चाहते हैं तो सबसे पहले फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं। जो बेवजह खर्च करने पर नियंत्रण करते हैं वो कंजूस जरूर कहलाते हैं लेकिन बुरे वक्त में उनकी कंजूसी ही काम आती है और बुरी परिस्थितियों में भी अपना जीवन सामन्य तरीके से जी लेते हैं।

कमाई का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाने से धन में दोगुनी वृद्धि होती है। दान से बड़ा कोई धन नहीं, किसी जरूरतमंद व्यक्ति कि सामर्थ्य अनुसार मदद करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है और विपत्ति भी उसका नकुसान नहीं कर पाती है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार धन को बहुत सर्तकता के साथ खर्च, इसके लिए आवश्यक है अपनी जरूरतें सीमित रखें। जितनी आवश्यकता है उतना उपभोग करें।

Next Story