Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

Molkki 2 to go off air : एक महीने के अंदर बंद होने जा रहा है ये सीरियल, निर्माताओं के उम्मीदों पर नहीं उतरे खरे, जानें वजह...

naveen sahu
15 March 2023 6:05 PM GMT
Molkki 2 to go off air
x

मुंबई। Molkki 2 to go off air : लोकप्रिय टेलीविज़न सीरियल मोलक्की - रिश्तों की अग्निपरीक्षा के सीजन 2 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस शो को निर्माताओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ लॉन्च किया था, मगर खबरे हैं कि ये शो 1 महीने के अंदर ही बंद हो रहा है। मोलक्की …

Molkki 2 to go off air

मुंबई। Molkki 2 to go off air : लोकप्रिय टेलीविज़न सीरियल मोलक्की - रिश्तों की अग्निपरीक्षा के सीजन 2 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस शो को निर्माताओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ लॉन्च किया था, मगर खबरे हैं कि ये शो 1 महीने के अंदर ही बंद हो रहा है।

मोलक्की शो का पहला सीजन हिट हुआ था। सीरियल की नई और फ्रेश कहानी को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था। शो को मिले प्यार को देखकर निर्माता इसका दूसरा सीजन मोलक्की - रिश्तों की अग्निपरीक्षा लेकर आए। नया सीजन 13 फरवरी 2023 को बहुत ही जोरों- शोरों से आरम्भ हुआ था। मगर पहले सीजन की भांति दूसरा सीजन जादू बिखेरने में सफल नहीं हो पाया। मोलक्की - रिश्तों की अग्निपरीक्षा 1 ही महीने के अंदर ऑफ एयर होने जा रहा है।

Molkki 2 to go off air : रिपोर्ट के अनुसार, मोलक्की - रिश्तों की अग्निपरीक्षा की कास्ट ने संडे को शो के लास्ट एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है, जो इस वीकेंड ऑन एयर होगा। फिर शो बंद हो जाएगा। शो बंद होने की कई वजह बताई जा रही हैं। एक सूत्र ने बताया कि चैनल और प्रोडक्शन के बीच की लड़ाई के कारण ये फैसला लिया गया है। वहीं, दूसरे सूत्र के अनुसार, कम रेटिंग और खराब TRP के कारण शो बंद किया जा रहा है। हालांकि, शो बंद होने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मगर ये पहला ऐसा शो नहीं है, जो रिलीज के इतने कम वक़्त में ऑफ एयर हो रहा है।

Next Story