Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Chanakya Niti: जिस घर के मुखिया में होते हैं ये 5 गुण, उस परिवार में कभी नहीं मंडराता संकट! देखें कहीं आप भी तो इस लिस्ट में नहीं...

Rohit Banchhor
14 March 2023 2:06 AM GMT
Chanakya Niti:
x

Chanakya Niti:

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कई ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिसका अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन खुशहाल बना सकता है। आचार्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र वर्तमान समय के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें व्यक्ति को सामाजिक, व्यवसायिक, आर्थिक और कूटनीतिज्ञ नीतियों का इस्तेमाल की सलाह मिलती है। Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में …

Chanakya Niti:
Chanakya Niti:

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कई ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिसका अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन खुशहाल बना सकता है। आचार्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र वर्तमान समय के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें व्यक्ति को सामाजिक, व्यवसायिक, आर्थिक और कूटनीतिज्ञ नीतियों का इस्तेमाल की सलाह मिलती है।

Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में कई ऐसी नीतियों का जिक्र किया गया है जो कि आपको सफलता की राह तक ले जाती हैं। आचार्य चाणक्य का मानना है कि घर की तरक्की उसके मुखिया पर निर्भर करती है। यदि घर का मुखिया समझदार है तो वह हर परिस्थिति में अपने परिवार को साथ लेकर चलेगा। इसलिए घर के मुखिया में कुछ गुण अवश्य होने चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया में यदि ये विशेष गुण न हो तो उस घर में कभी भी बरकत नहीं होती। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के इन गुणों के बारे में।

READ MORE: Horoscope Today 14 March 2023 : मिथुन राशि के लोगों का किस्मत देगी साथ, तो इनके सभी कार्य होंगे पूरे, जाने सभी जातकों का हाल…

पैसे की बचत
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया को पैसे की बचत करनी चाहिए। घर के मुखिया की जिम्मेदारी है कि वह पैसे की बचत करे ताकि भविष्य में जरूरत के समय उसे किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े।

अपने निर्णय पर रहे अडिग
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार परिवार तरक्की तभी करता है जब घर का मुखिया जो भी निर्णय ले उस पर अडिग रहे। घर में वह अनुशासित माहौल कायम रखे। ऐसा करने से ही घर के सदस्य तरक्की करेंगे।

न हो कान के कच्चे
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया को किसी भी बात पर बिना प्रमाण के भरोसा नहीं करना चाहिए। यानी घर का मुखिया कान का कच्चा नहीं होना चाहिए। यदि घर में कोई मनमुटाव चल रहा है तो दूं पक्षों को सुनकर फिर बात की पुष्टि करके ही मामला सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।

READ MORE: Delhi : जितेन्द्र सिंह राज्य मंत्री ने किया डीयू के सीआईसी में नेशनल सेमिनार का उद्घाटन…

निर्णय लेते समय सावधानी
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार घर का मुखिया जब भी कोई निर्णय ले उसे इस बात का भरोसा होना चाहिए कि उसके निर्णय से परिवार के किसी भी सदस्य को कोई हानि नहीं पहुंचेगी।

खर्चे पर नियंत्रण
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के अनुसार घर के मुखिया की जिम्मेदारी होती है कि वह घर को जितनी कमाई हो उसके हिसाब से चलाए। ऐसे में बिना वजह के खर्चों पर काबू रखना चाहिए। यदि घर का मुखिया ऐसा नहीं करता है तो उसे आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है।

Next Story