Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Best Places To Visit In March: सिर्फ 5 हजार के बजट में इन स्थानों पर बनाएं घूमने का प्लान, मनोरंजन का फुल डोज न मिले तो कहना!

Rohit Banchhor
14 March 2023 3:03 AM GMT
Best Places To Visit In March:
x

Best Places To Visit In March:

Best Places To Visit In March: मार्च महीने में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस महीने में दो दिन की ट्रिप के लिए बहुत सारी जगहों का विकल्प मिल जाएगा, जहां आप कम पैसों में अपनी छुट्टी का पूरा आनंद उठा पाएंगे। …

Best Places To Visit In March:
Best Places To Visit In March:

Best Places To Visit In March: मार्च महीने में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस महीने में दो दिन की ट्रिप के लिए बहुत सारी जगहों का विकल्प मिल जाएगा, जहां आप कम पैसों में अपनी छुट्टी का पूरा आनंद उठा पाएंगे। अगर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो भी मार्च के महीने में बहुत सारी जगहों पर जा सकते हैं और अगर दोस्तो संग मौज मस्ती की योजना है तो महज 5000 के बजट में घूमा जा सकता है। यहां आपको मार्च के महीने में बजट ट्रिप के लिए घूमने लायक जगहों के बारे में बताया जा रहा है।

ऋषिकेश

Best Places To Visit In March: सुकून के साथ कम पैसों में छुट्टी का आनंद लेना है तो उत्तराखंड के ऋषिकेश जा सकते हैं। यहां गंगा किनारे शाम के वक्त आरती और दीपदान देखना आंखों और मन को सुकून देने वाला अनुभव होगा। वहीं सुबह योग और ध्यान के लिए प्राकृतिकता से भरपूर माहौल मिलेगा। दोस्तों संग ट्रैकिंग, राफ्टिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

read more: Chanakya Niti: जिस घर के मुखिया में होते हैं ये 5 गुण, उस परिवार में कभी नहीं मंडराता संकट! देखें कहीं आप भी तो इस लिस्ट में नहीं…

आगरा-मथुरा

Best Places To Visit In March: दो दिन के ट्रिप पर आप आगरा और मथुरा का सफर बजट में कर सकते हैं। अगर आपके पास खुद की कार है तो आसानी से ड्राइव करके आगरा में ताजमहल देखने जा सकते हैं, वहां से मुगल गार्डन के दीदार भी हो जाएंगे। कुछ ही घंटों में आप आगरा से मथुरा पहुंच कर रात में स्टे करें और अगले दिन मथुरा गोकुल की गलियों में घूमें। यहां कई प्रसिद्ध मंदिर हैं , जो आप एक दिन मे भी घूम सकते हैं। मौसम अच्छा है तो घूमते समय आपको गर्मी और थकान महसूस नहीं होगी।

कसोल

Best Places To Visit In March: हिमाचल प्रदेश का कसोल शहर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। ट्रैकर्स के लिए यह जगह स्वर्ग जैसी है। यहां मार्च से जून के महीने में घूमने जा सकते हैं। बजट में ठहरने के लिए होटल के कमरे मिल जाएंगे। खाना और घूमने के लिए परिवहन भी कम पैसों में मिल जाएगा।

बनारस

Best Places To Visit In March: इस महीने घूमने के लिए बनारस जा सकते हैं। बनारस में आप दो दिन में आसानी से कई प्रसिद्ध और लोकप्रिय जगह घूम पाएंगे। यहां ठहरने और घूमने के लिए खर्च भी कम आएगा। खाने में काशी के लजीज पकवानों का लुत्फ उठा सकेंगे।

Next Story