Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : रफ्तार के कहर ने ले ली जान, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, आईटीआई छात्र की मौत, दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती...

naveen sahu
13 March 2023 12:15 PM GMT
Big Accident
x

दुर्ग। CG Accident : जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल दो बाइक आमने सामने से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि एक एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक में सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। घटना पद्मनाभपुर थाना का …

Big Accident

दुर्ग। CG Accident : जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल दो बाइक आमने सामने से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि एक एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक में सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। घटना पद्मनाभपुर थाना का है।

जानकारी अनुसार यह दुर्घटना सड़क किनारे लगी द मार्क की होर्डिंग के चलते हुई है। होर्डिंग की वजह से बाइक चालकों को सामने आ रही बाइक नहीं दिखी और तेज रफ्तार होने से दोनों बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

बताया गया कि, बाइक सवार योगेश अचानक मोड के पास द मार्क की बड़ी होर्डिंग के कारण सामने से आ रही तेज रफ़्तार बाइक को देख नहीं पाया। दोनों बाइक एक दूसरे टकरा गई। टक्कर इतना भयानक था की दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। योगेश के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक में सवार पति पत्नी महेश्वरी बघेल व लक्ष्मी को भी गंभीर चोटे आई है।

आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में 112 की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों पति पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महेश्वरी और लक्ष्मी पंचदेवरी कुम्हारी के रहने वाले हैं, जो दुर्ग जिला अस्पताल अपने परिचित का नवजात बच्चा देखने के लिए गए थे। वहां से दोनों उमरपोटी अपने ससुराल जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक यह सड़क हादसा हो गया।

Next Story