Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद रैम्प पर हुस्न का जलवा बिखेरते नजर आईं सुष्मिता सेन, वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

Rohit Banchhor
12 March 2023 4:15 AM GMT
Sushmita Sen:
x

Sushmita Sen:

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है। हाल ही में एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह पूरी तरह से ठीक हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है। सुष्मिता ने लाइव आकर अपने फैंस के साथ बातचीत की और अपनी सेहत के बारे में …

Sushmita Sen:
Sushmita Sen:

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है। हाल ही में एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह पूरी तरह से ठीक हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है। सुष्मिता ने लाइव आकर अपने फैंस के साथ बातचीत की और अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी।

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और फैंस के साथ बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह एक लाइफ फैशन शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने रैम्प वॉक किया और उन्हें बहुत खुशी हुई। वह बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि जब वह वॉक कर रही थीं, तब फैंस उनके लिए चीयर्स कर रहे थे। वह फैशन शो में हिस्सा लेने के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। सुष्मिता ने फैशन शो के बाद फैंस को लाइव आकर यह जानकारी दी।

READ MORE: Google ने रिलीज किया Android 14 का दूसरा प्रीव्यू, धांसू फीचर्स के साथ ही मिलेंगी ये सारी खूबियां, जानिए A2Z डिटेल?

Sushmita Sen: इस बीच सुष्मिता का फैशन शो का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैम्प वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने येलो कलर का लहंगा पहन रखा था, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। रैम्प पर चलते समय अभिनेत्री के हाथों में एक गुलदस्ता भी था, जिसके साथ वह वॉक करते हुए ग्लैमरस लग रही थीं। साथ ही उन्होंने फैंस के साथ भगवान का भी शुक्रिया अदा किया। अब फैंस अभिनेत्री के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनके लुक की काफी तारीफ कर रही हैं।

Sushmita Sen: हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके हृदय में 85 फीसदी ब्लॉकेज था, जिसकी वजह से डॉक्टरों को एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस काफी हैरान हो गए थे, लेकिन अभिनेत्री ने फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि ट्रीटमेंट के बाद अब वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हैं और जल्द ही वेब सीरीज 'आर्या' की शूटिंग पूरी करेंगी।

Next Story