Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

छत्तीसगढ़ पहुंची महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्य सरकार के कामों को सराहा, बैठक में स्ट्रैटजी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Rohit Banchhor
11 March 2023 9:16 AM GMT
छत्तीसगढ़ पहुंची महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्य सरकार के कामों को सराहा, बैठक में स्ट्रैटजी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
x

रायपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंची। रायपुर एयरपोर्ट पर नीता डिसूजा का भव्य स्वागत किया गया. मीडिया संग बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के हित में काम किया है. कांग्रेस के कामों के …

रायपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंची। रायपुर एयरपोर्ट पर नीता डिसूजा का भव्य स्वागत किया गया.

मीडिया संग बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के हित में काम किया है. कांग्रेस के कामों के कारण ही 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

READ MORE: CG NEWS: रेंजर के भ्रष्टाचार की खुली कलई! 5 वर्ष सश्रम कारावास के साथ ही सुनाई गई ये सजा! जानिए पूरा मामला?

उन्होंने बताया कि बैठक में मिशन 2023 की तैयारियों के साथ घर-घर पहुंचने रणनीति बनाई जाएगी. दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम भी शामिल होंगी.

विधानसभा चुनाव में महिलाओ की भागीदारी को लेकर नेटा डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को अहम भूमिका में रखा हुआ है. जो महिला संगठन में अपने कामों को लेकर सक्रिय हैं, जिन महिलाओं ने ग्राउंड स्तर पर तैयारी की है, उन्हें जरूर मौका मिलेगा. हमारी तरफ से कोशिश होगी कि जो महिला सक्रिय हैं, जो जीत सकती हैं, उन्हें मौका मिले.

Next Story