Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Tulsi Puja: अगर घर में लगा है तुलसी का पौधा तो इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना चाहेंगे सुख और मिलेगा दुख!

Rohit Banchhor
10 March 2023 2:34 AM GMT
Tulsi Puja:
x

Tulsi Puja:

Tulsi Puja: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने दुखों से मुक्ति पा सकता है। सनातन धर्म में तुलसी का विशेष महत्व होता है। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। तुलसी को हरीवल्लभा और विष्णुप्रिया भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी का …

Tulsi Puja:
Tulsi Puja:

Tulsi Puja: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने दुखों से मुक्ति पा सकता है। सनातन धर्म में तुलसी का विशेष महत्व होता है। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। तुलसी को हरीवल्लभा और विष्णुप्रिया भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और नियमित पूजा होती है, वहां पर हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु में भी तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Tulsi Puja: तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। तुलसी को सौभाग्य दायक माना गया है, लेकिन यदि इसे सही से न रखा जाए तो कुछ गलतियों की वजह से सौभाग्य के स्थान पर आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। चलिए जानते हैं कि तुलसी को घर में रखते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए…

ये भी पढ़ें: Horoscope Today (10 March): इन तीन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद खास, अचानक बदलेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

तुलसी की दिशा
गलत दिशा में लगा तुलसी का पौधा फायदे की जगह नुकसान दे सकता है। वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व यी दक्षिणृ-पूर्व दिशा में तुलसी नहीं रखनी चाहिए। तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा से लेकर पूर्व-उत्तर यानी ईशान कोण में रखना शुभ रहता है।

सूखने न दें तुलसी
Tulsi Puja: यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा है तो, उसका विशेष ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। तुलसी के पौधे को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। यदि तुलसी का पौधा सूखता है तो उसे दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Shocking : यूट्यूब देखकर 15 साल की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया, फिर नवजात को मारकर डिब्बे में छिपा दिया, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

तुलसी के पास न रखें ये चीजें
Tulsi Puja: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है, इसलिए इसके रखरखाव का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के पास हमेशा सफाई रखनी चाहिए। इसके आस-पास जूते-चप्पल, गंदे कपड़े या फिर झाड़ू आदि नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा तुलसी को हमेशा साफ हाथों से ही तोड़ना चाहिए।

इस जगह न लगाएं तुलसी
Tulsi Puja: कुछ लोग अपने घर में जमीन में भी तुलसी लगा देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा हमेशा गमले में लगाना शुभ माना जाता है।

Next Story