Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

CG BIG BREAKING: पुलिस स्टेशन के बैरक में मिली ASI की लाश, महकमे में मचा हड़कंप, जांच के बाद खुलेगा राज?

Rohit Banchhor
10 March 2023 4:57 AM GMT
CG BIG BREAKING: पुलिस स्टेशन के बैरक में मिली ASI की लाश, महकमे में मचा हड़कंप, जांच के बाद खुलेगा राज?
x

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक थाने के अंदर ASI की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीँ आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक जिले के बांगों थाना में ASI की लाश मिली है। थाने के अंदर बैरक में ASI नरेंद्र सिंह परिहार की लाश मिली है। इस …

CG Breaking

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक थाने के अंदर ASI की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीँ आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक जिले के बांगों थाना में ASI की लाश मिली है।

थाने के अंदर बैरक में ASI नरेंद्र सिंह परिहार की लाश मिली है। इस घटना से हर कोई खौफ में है। बताया जा रहा है कि ASI के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे हत्या का शक जाहिर हो रहा है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। वही इस घटना के बाद पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

READ MORE: छत्तीसगढ़ में दिखेगी CRPF के 84वें स्थापना दिवस की धूम! महिला डेयरडेविल्स’ बाइक ड्राइव कर दिल्ली के इंडिया गेट से पहुंचेंगी जगदलपुर, पढ़ें हर अपडेट्स

पुलिस ने बताया कि बैरक का दरवाजा टूटा हुआ था। उनके शरीर पर आए जख्म को देखते हुए माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी है। उनके गले में चोट के निशान देखे गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी।

READ MORE: Sovereign Gold Bond: दुकान से भी सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी गोल्डन चांस! निवेश के लिए नहीं मिलेगा इससे बेहतर मौका!

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर ये हत्या किसने की या ASI की मौत कैसे हुई। लेकिन थाने के भीतर इस तरह ASI की लाश मिलना और थाने के अंदर हत्या होना सुरक्षा के मामले में अपने आप में सवाल पैदा कर रहे हैं।

Next Story