Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Holi 2023 : CM भूपेश बघेल ने दी होली पर्व की बधाई, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए की कामना, शुभकामना संदेश में कहीं ये बात...

naveen sahu
7 March 2023 3:17 AM GMT
CM Bhupesh on BJP
x

रायपुर। Holi 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग …

CM Bhupesh on BJP

रायपुर। Holi 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है।

Read More : Holi 2023: होली के लिए रंग खरीदने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना झेलना पड़ सकता है ऐसा नुकसान

होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।

राजधानी में होली मिलन समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में 3.10 बजे रायपुर प्रेस क्लब तथा शाम 4.15 बजे सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात शाम 5.15 बजे मुख्यमंत्री निवास भिलाई-03 के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Story