Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Alia Bhatt: आलिया भट्ट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हुआ एक्ट्रेस का नाम, सामने आई ये वजह

viplav
7 March 2023 5:22 AM GMT
Alia Bhatt:
x

Alia Bhatt:

Alia Bhatt: मुंबई: आलिया भट्ट इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलिया के अभिनय का डंका बजता है। यही वजह है कि उनके लाखों-करोड़ों फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं, आलिया के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Alia Bhatt: हाल ही में आलिया …

Alia Bhatt:
Alia Bhatt:

Alia Bhatt: मुंबई: आलिया भट्ट इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलिया के अभिनय का डंका बजता है। यही वजह है कि उनके लाखों-करोड़ों फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं, आलिया के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Alia Bhatt: हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपनी जगह बनाई है। आलिया भट्ट साल 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: Train of Different Colours : इंडियन रेलवे में क्यों होती है अलग-अलग रंग की ट्रेन, हर रंग के होते है अपने-अपने मायने, अगर आप भी है इससे अनजान तो पढ़े पूरी खबर…

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'RRR' और 'ब्रह्मास्त्र' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। अब 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में आलिया का नाम आने के बाद उनकी और उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। बता दें कि इस सूची में ऐसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मनोरंजन में अपना योगदान दिया है।

Alia Bhatt: आलिया भट्ट को यह सम्मान फिल्म आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी। आलिया के अलावा इस लिस्ट में एचबीओ हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो। लिस्ट में स्पेनिश सिंगर रोजालिया का भी नाम है।

ये भी पढ़ें:
Urfi Javed: उफ्फ! उर्फी के अतरंगी फैशन का कमाल, नहीं देखा होगा पॉलीथिन का ऐसा इस्तेमाल, लोग बोले – अब अब क्या देखना बाकी…

Alia Bhatt: इस दौरान आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र के बारे में कहा, हमेशा एक ऐसी फिल्म होती है जो भाषा से आगे बढ़कर लोगों के दिलों में छाप छोड़ देती है'। अभिनेत्री करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी काफी उत्साहित थीं। इस बारे में उन्होंने कहा, आखिरकार बर्फ में साड़ी पहन रही थी और यह हर एक सपने के सच होने जैसा था।

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह अपना हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ स्टोन के जरिए करेंगी।

Next Story