Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Vastu Tips: सोते समय इन 4 चीजों को रखें अपने पास, फिर देखिए सुबह उठते ही होते हैं कैसे-कैसे चमत्कार!

Rohit Banchhor
6 March 2023 2:09 AM GMT
Vastu Tips:
x

Vastu Tips:

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में खुशियों का वेलकम कर सकता है। हमारे शास्त्रों में जीवन को खुशहाल और समृद्धिशाली बनाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं जिनका पालन करने पर जीवन में हमेशा ही सुख और शांति रहती है। वास्तु …

Vastu Tips:
Vastu Tips:

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में खुशियों का वेलकम कर सकता है। हमारे शास्त्रों में जीवन को खुशहाल और समृद्धिशाली बनाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं जिनका पालन करने पर जीवन में हमेशा ही सुख और शांति रहती है। वास्तु में रात में सोने के दौरान कुछ नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करने पर हर व्यक्ति को फायदा जरूर मिलता है।

Vastu Tips: रात्रि में अच्छी नींद और अच्छे विचार के लिए रात सोते समय अपने सिरहने पर पवित्र धार्मिक किताबें रखना चाहिए। इस उपाय से जीवन में खुशहाली आती है। वहीं रात में बुरे सपने कम आते हैं। सोते समय आप अपने सिरहने पर भगवतगीता रखें।
जीवन में सकारात्मकता और शांति के लिए सोते समय अपने बिस्तर के पास खुशबूदार फूलों को अपने पास रखना चाहिए। इससे मानसिक तनाव में कमी आती है।
रात में सोते समय अगर आपको नींद न आए या फिर डारवने सपने ज्यादा आए तो अपने बिस्तर के पास लोहे का सामान जरूर रखें। इस उपाय से आपके आसपास नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है।
रात में सोते समय अच्छी नींद के लिए छोटी इलायजी या सौंप को कागज या कपड़े में बांधकर बिस्तर के नीचे रखने ग्रहों से संबंधित दोष खत्म हो जाते हैं। इस उपाय से मन हमेशा प्रसन्न रहता है।

ये भी पढ़ें: Horoscope Today 6 Mar 2023 : कर्क और धनु राशि वालों के कष्ट होंगे दूर, बाबा भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, जानिए सभी 12 जातकों का हाल….

किस दिशा में सिर रखकर सोने से क्या प्रभाव

स्मृति को बढ़ाती है पूर्व दिशा
Vastu Tips: देवताओं के राजा इंद्र पूर्व दिशा के स्वामी कहे गए हैं। सुबह उठते ही इस दिशा के दर्शन करने से देवेंद्र से अपनी सम्पन्नता के लिए आशीर्वाद लेने के समान पुण्यकार्य है।इस दिशा में सिर करके सोने से स्मृति,एकाग्रता एवं स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और मनुष्य का आध्यात्मिकता के प्रति झुकाव बढ़ता है।वास्तु के अनुसार छात्रों को स्मृति में वृद्धि एवं एकाग्रता बढ़ाने के लिए पूर्व दिशा में सिर करके सोना लाभकारी हो सकता है।

पश्चिम दिशा है अनुकूल
Vastu Tips: जल के अधिपति देवता वरुण पश्चिम दिशा के स्वामी कहे गए हैं जो हमारी आत्मा,आध्यात्मिक भावना एवं विचारों को प्रभावित करते हैं। वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा में सिर करके सोना भी अनुकूल है क्योंकि यह दिशा नाम,प्रसिद्धि,प्रतिष्ठा और समृद्धि को बढ़ाती है।

ये भी पढ़ें: Tomato Farming In Space : धरती से 400 किमी ऊपर अंतरिक्ष में टमाटर उगा रहे वैज्ञानिक, 7 से 15 मार्च तक दिखेगा स्पेश स्टेशन, नासा ने जारी किया शेड्यूल!

श्रेष्ठ है दक्षिण दिशा
Vastu Tips: मृत्यु के देवता यम दक्षिण दिशा के स्वामी हैं, इस दिशा में सिर करके सोना सबसे अच्छा है। वास्तु में कहा गया है कि 'स्वस्थ आयु चाहने वाले मनुष्य को सदैव अपना सिर दक्षिण में एवं पैर उत्तर दिशा की और करके सोना चाहिए'। इस दिशा की ओर सिर करके सोने से व्यक्ति को धन, ख़ुशी, समृद्धि एवं यश की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति गहरी नींद में आराम से सोता है।

कभी नहीं सोए उत्तर दिशा में
Vastu Tips: धन के अधिपति देवता कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं। वास्तु के अनुसार इस दिशा में सिर करके सोने से नींद बाधित होती है जिस कारण सिरदर्द रह सकता है।जो लोग उत्तर की तरफ सिर एवं दक्षिण की तरफ पैर रखकर सोते हैं ऐसे लोग रातभर करवटें बदलते रहेंगे,सुबह उठकर भी आलस्य बना रहेगा।मानसिक बीमारियों की संभावना बढ़ जाएगी अतः वास्तु की मानें तो इस दिशा में सिर करके कभी न सोएं।

Next Story