RCB Vs MI WPL : टीम बदला, जर्सी बदली, पर RCB की किस्मत में नहीं हुआ बदलाव, स्मृति की कप्तानी में फिर मिली करारी हार, मुंबई ने आसानी से जीता मैच…

RCB Vs MI WPL

RCB Vs MI WPL : वीमेन आईपीएल का चौथा मुकाबला मुंबई और आरसीबी के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई ने RCB को नौ विकेट से हरा दिया है। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 14.2 ओवर में 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाए। वहीं, नेट शिवर ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। इस टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दो मैच के बाद मुंबई के पास चार अंक हैं, जबकि आरसीबी को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

Back to top button