The Great Khali : पत्थर तोड़ने दलीप सिंह राणा ने की थी शुरुआत! बाद में ‘द ग्रेट खली’ नाम से हुए मशहूर, जानिए उनका सफर…
रायपुर। The Great Khali : दलीप सिंह राणा, जिन्हें उनके रिंग नाम “ग्रेट खली” से जाना जाता है। खली भारत के हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गाँव से हैं। वह अब एक पेशेवर पहलवान हैं, लेकिन उन्होंने राजनीति में भी शामिल होना शुरू कर दिया है। वह 2006 से 2014 तक WWE के साथ अपने कार्यकाल के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं, जहां उन्होंने “द ग्रेट खली” नाम मिला।
अपना कुश्ती करियर शुरू करने से पहले, राणा पंजाब राज्य पुलिस के लिए एक अधिकारी थे। इसके अलावा, वह चार हॉलीवुड फिल्मों, दो बॉलीवुड फिल्मों और कई टेलीविजन शो में दिखाई दिए हैं। 7 फुट 1 इंच के खली ने सन 2000 में आधिकारिक रूप से रेस्लिंग की शुरुआत की। उन्होंने ‘दी जाएंट सिंह’ नाम की प्रतियोगिता को जीता, जिसके बाद उन्हें हिन्दुस्तान के बाहर से रेस्लिंग के ऑफर आने लगे।
द ग्रेट खली का शुरूआती सफर
उनका शरीर शुरुआत से ही सामान्य लोगों की तुलना में काफी विशाल था, जिसके चलते वे अक्सर अपने मित्रों व सहपाठियों की हीन भावनाओंका शिकार हुए हैं। साथ ही उनका पढ़ाई में भी मन नहीं था, जिसके कारण उनकी समस्याएँ और अधिक बढ़ने लगी। महज 8 वर्ष की आयु में उन्होंने 5 रुपय के लिये अपनी पहली नौकरी की।
खली ने व्यवसायिक तौर पर अपनी पहली नौकरी, एक बड़े व्यापारी के बॉडीगार्ड के रूप में की। जहाँ उन्हें ₹1,500 बतौर मासिक वेतन मिलता था। 1993 में खली को उनकी असाधारण शारीरिक क्षमताओं के चलते पंजाब पुलिस में नौकरी मिल गई। यहाँ बतौर असिसटेंट इंस्पेक्टर उन्हें ₹14,000 मासिक तनख़्वाह मिलती थी।
नेट वर्थ, कमाई और ब्रांड एंडोर्समेंट
कई सुत्रों के अनुसार, खली की कुल सम्पत्ति या नेट वर्थ $6 मिलियन या ₹43.57 करोड़ बताई गई हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्त्रोत WWE से उनके अनुबंध से हुई कमाई, उनकी रेस्लिंग और कई ब्रांड्स के लिये उनके द्वारा किये गए प्रमोशन हैं।
ग्रेट खली उन्लु, अंबुजा सिमेन्ट, और मैथान स्टील्स के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं। 2014 में WWE से अपने अनुबंध की समाप्ती के बाद खली स्वदेश भारत लौट आए। यहाँ आकर उन्होंने पंजाब में अपनी खुद की रेस्लिंग अकैडमी खोली, जिसका नाम ‘कॉनटीनेन्टल रेस्लिंग एंटरटेनमेंट अकैडमी’ है।
इस अकैडमी में भारत भर से 400 से भी ज्यादा लोग सीखने आते हैं। ग्रेट खली ने कुछ फिल्मों में भी कार्य किया हैं। क्योंकि खली के पास US की नागरिकता हैं, 2014 में WWE से अनुबंध समाप्ती के बाद उन्होंने ‘मेक ग्रबर’, ‘गेट स्मार्टर’, और ‘लॉन्गेस्ट यार्ड’ में काम किया हैं। इसके पहले खली भारत में ‘बिग बॉस’ के सीजन 11 में भी भाग ले चुके हैं।