Begin typing your search above and press return to search.
Article

Most expensive and famous lawyers : क्या आपका केस भी है कमजोर, तो ले इन वकीलों का सहारा, जो है पूरे भारत में मशहूर और सबसे महंगे, संभाल चुके है शाहरुख और सलमान का केस, देखें लिस्ट...

viplav
2 March 2023 9:07 AM GMT
Most expensive and famous lawyers : क्या आपका केस भी है कमजोर, तो ले इन वकीलों का सहारा, जो है पूरे भारत में मशहूर और सबसे महंगे, संभाल चुके है शाहरुख और सलमान का केस, देखें लिस्ट...
x

Most expensive and famous lawyers : अधितर हम किसी ना किसी ऐसी प्रॉब्लम में फस जाते है की हमे उस प्रॉब्लम से निकलने के लिए किसी न किसी वकील का सहारा लेना पड़ता है ऐसे में आप सोचते होंगे की कोई अच्छा वकील मिल जाएं जो आपका केस आसान कर दे तो …

Most expensive and famous lawyers : अधितर हम किसी ना किसी ऐसी प्रॉब्लम में फस जाते है की हमे उस प्रॉब्लम से निकलने के लिए किसी न किसी वकील का सहारा लेना पड़ता है ऐसे में आप सोचते होंगे की कोई अच्छा वकील मिल जाएं जो आपका केस आसान कर दे तो आज हम आपको ऐसे 5 वकीलों के नाम बातएंगे जो पूरे भारत में मशहूर और सबसे महंगे है बता दे की ये शाहरुख और सलमान का केस भी संभाल चुके है तो आइये जानते है .हलाकि इनमे से राम जेठमलानी का निधन हो चूका है..

अरुण जेटली मानहानि मामले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी से पैरवी कराकर फंस गए हैं। वजह बनी है जेठमलानी की मोटी फीस, जिसे वहन करना केजरीवाल के लिए मुश्किल भरा है तो सूबे के कानून विभाग ने इसका खर्चा उठाने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

हालांकि जेठमलानी ने कहा है कि अगर दिल्ली सरकार उनकी फीस नहीं दे पाती है तो वह तब भी केजरीवाल का केस फ्री में लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि वह सिर्फ अमीरों के लिए ही नहीं गरीबों के लिए भी केस लड़ते हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जेठमलानी कितनी फीस वसूलते हैं जिन्हें हायर कर केजरीवाल खुद घिर गए हैं। वैसे भी शायद आपको इस बात का अंदाजा ना हो कि जेठमलानी की तरह देश के अन्य वरिष्ठ वकील और नामी वकील कितनी फीस वसूलते हैं। तो आज हम आपको बता रहे हैं भारत के पांच सबसे महंगे वकीलों के बारे में जो अपनी मोटी फीस अपने अनुभव और काबिलियत के दम पर खुद ही तय करते हैं।

ये हैं भारत के पांच सबसे महंगे और मशहूर वकील, जो वसूलते हैं मोटी फीस

1. राम जेठमलानी
देश के सबसे बड़े वकीलों में कमाई के लिहाज से पहला नंबर राम जेठमलानी का ही आता है। जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील और राजनीतिज्ञ हैं। 90 वर्षीय जेठमलानी इस उम्र में भी पूरी मजबूती के साथ इस मैदान में डटे हुए हैं। उन्हें क्रिमिनल और संवैधानिक नियम कानूनों की बहुत अच्छी जानकारी है।

जेठमलानी की फीस 25 लाख से ज्यादा, जानिए और कौन से वकील हैं इनके पीछे - Ram Jethmalani is the highest paid lawyer in India

वह कई बड़े-बड़े मुकदमें लड़ चुके हैं जिनमें राजीव गांधी, इंदिरा गांधी की पैरवी से लेकर आसाराम की जमानत तक के केस शामिल हैं। यही नहीं वह संसद हमले में आरोपी रहे अफजल गुरु के भी वकील रह चुके हैं। इनकी प्रति हियरिंग फीस 25 लाख रुपए है, जिसका मतलब है कि यह एक बार कोर्ट में आने के 25 लाख रुपए लेते हैं।

2. हरीश साल्वे
हरीश साल्वे महंगे वकीलों की इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह कानून के बहुत अच्छे जानकार हैं। वह किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। साल्वे 1999 से लेकर 2002 के बीच केंद्र सरकार में सॉलिसिटर जनरल के रूप में काम कर चुके हैं। यही नहीं वह देश के सबसे ताकतवर लोगों की सूची में 18वें स्थान पर हैं।

Famous advocate Harish salve will do second marriage in age of 65 | चर्चित वकील हरीश साल्वे 65 की आयु में करने जा रहे दूसरी शादी | Hindi News, राष्ट्र

वह हर केस की सुनवाई के लिए 30 लाख रुपए लेते हैं। वह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के हिट एंड रन केस भी वही लड़ रहे हैं। उनके क्लाइंट में दिग्गज कंपनियां रिलायंस, टाटा, आईटीसी और वोडोफोन तक शामिल हैं।

3. फली नरीमन
फली नरीमन एक बेहतर वकील माने जाते हैं। कोर्ट में अपने सवालों के जरिए विपक्षियों को चारों खाने चित कर देते हैं। उन्हें वकालत के पेश में काफी लंबा अनुभव है। साथ ही उन्हें संविधान की भी अच्छी जानकारी है। वह ज्यादातर राजनीतिक दलों और बिजनेस फर्म के लिए केस लड़ते हैं।

Former Supreme Court Judge Rohinton Fali Nariman Reminds Law Minister Of Duty | 'डेडली फॉर डेमोक्रेसी': सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने कानून मंत्री की खिंचाई की

वह पांच मिनट की बहस के लिए 2.5 से 3 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं जबकि हियरिंग के लिए 25 लाख रुपए। वह इस पेश में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं और देश के सबसे सफलतम वकीलों में से एक हैं।

4. सोली जे सोराबजी
भारत के पूर्व अटार्नी जनरल और प्रख्यात वकील सोली जे सोराबजी को वकालत के पेशे में लंबा अनुभव है। साथ ही इस पेशे में उनकी सफलता का औसत 80 प्रतिशत है जो कि किसी भी वकील का सबसे बड़ा सपना होता है।

Former Attorney General For India Soli Sorabjee Passed Away | कोरोना के कारण देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन

सोराबजी ने भारत के लिए कई अतंरराष्ट्रीय मुकदमें जीते हैं। सोराबजी प्रति हियरिंग के लिए 10 से 15 लाख रुपए लेते हैं।

5. के पराशरण
के पराशरण यूपीए सरकार में कांग्रेस के पसंदीदा वकील थे। कोर्ट के बाहर वह कम ही बोलते नजर आते हैं। वह कभी भी अनैतिकता पर विश्ववास नहीं रखते।

Ayodhya Verdict Know Everything about 92 years old K Parasharan the Senior Lawyer of Supreme Court who fought legal battle of lord Rama - अयोध्या निर्णय: देवाताओं के वकील 92 वर्षीय के.

जटिल संवैधानिक मुद्दों को वह बेहद ही सरलता से सुलझा लेते हैं। पराशरण प्रति हियरिंग के लिए 8 से 12 लाख रुपए लेते हैं।

Next Story