Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

Model Abby Choi Murder Case : फ्रिज में मिले मॉडल के शव के टुकड़े, सूप के बर्तन में गाजर और मूली के साथ तैरती मिली खोपड़ी, जानें क्या थी खौफनाक हत्या की वजह....

naveen sahu
2 March 2023 10:22 AM GMT
Model Abby Choi Murder Case
x

हॉन्गकॉन्ग : जहा भारत में श्रद्धा वालकर और निक्की यादव हत्याकांड की तर्ज पर ही अब विदेशों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हॉन्गकॉन्ग की 28 वर्षीय मॉडल और इन्फ्लुएंसर एब्बी चोई की भी इसी तरह से हत्या कर दी गई। मॉडल पिछले मंगलवार को लापता हो गई थीं। गायब होने के दो दिन …

Model Abby Choi Murder Caseहॉन्गकॉन्ग : जहा भारत में श्रद्धा वालकर और निक्की यादव हत्याकांड की तर्ज पर ही अब विदेशों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हॉन्गकॉन्ग की 28 वर्षीय मॉडल और इन्फ्लुएंसर एब्बी चोई की भी इसी तरह से हत्या कर दी गई। मॉडल पिछले मंगलवार को लापता हो गई थीं। गायब होने के दो दिन बाद ताई पो जिले के एक घर के एक फ्रिज में उसके शरीर के टुकड़े पाए गए। बॉडी के कुछ अंगों को देख पुलिस भी हैरत में रह गई। पुलिस की माने तो उस घर में एक बिजली की आरी, एक मांस काटने की मशीन और कुछ कपड़े भी थे।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को 28 वर्षीय मॉडल के सिर, धड़ और हाथ सहित शरीर के कुछ अंग नहीं मिले। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को बाद में सूप के बर्तन में मॉडल का लापता सिर मिला है। मामले की जांच कर रहे सुपरिंटेंडेंट एलन चुंग ने कहा कि सिर पर कोई त्वचा या मांस नहीं था। गाजर और मूली जैसे सूप के टुकड़ों के साथ सिर तैर रहा था।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए एलन चुंग ने बताया कि सिर जिस हालत में मिला, वह बेहद हैरान करने वाला था। जिस सूप बर्तन में मॉडल का सिर मिला, वह किसी प्रकार लिक्विड से भरा हुआ था। बर्तन में जेली और टॉप के रूप में बहुत सारा फैट जम गया था। पुलिस ने बताया कि वहां कीमा बनाया हुआ मांस भी था। पुलिस का मानना ​​है कि मॉडल पर एक कार में हमला किया गया था और जब उसे घर ले जाया गया तो वह बेहोश थी। एक फोरेंसिक जांच में खोपड़ी के पीछे एक छेद पाया गया, जो घातक हमले का सबूत हो सकता है।

इन चारों ने रची थी साजिश
इस जघन्य हत्या मामले में हांगकांग पुलिस ने चार लोगों को आरोपित किया है। चोई की हत्या के आरोप में उनके पूर्व पति एलेक्स क्वांग, उनके पूर्व ससुर क्वांग काऊ और पूर्व पति के भाई एंथोनी क्वांग शामिल थे। इसके साथ ही चोई की पूर्व सास जेनी ली पर भी सबूतों को नष्ट करके का आरोप है। इन सभी को पुलिस ने अरेस्ट किया गया है।

बताई जा रही ये वजह
पुलिस की मानें तो 28 वर्षीय एबी चोई का अपने पूर्व पति और उसके परिवार के साथ 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति को लेकर वित्तीय विवाद चल रहा था। संपत्ति को वह बेचना चाहती थी। बताया जा रहा है कि अपनी संपत्ति को संभालने के एबी चोई के तरीके से परिवार के कुछ लोग उससे बिल्कुल भी खुश नहीं थे। इस बात को लेकर रोज कलह होती रहती थी।

Next Story