Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Rahul Gandhi in Britain : ब्रिटेन पहुंचे राहुल गांधी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में किया संबोधन, नए लुक को खूब पसंद कर रहे लोग

naveen sahu
1 March 2023 5:58 AM GMT
Rahul Gandhi in Britain
x

नई दिल्ली। Rahul Gandhi in Britain : कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने एक हफ्ते के दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में विजिटिंग फेलो के तौर पर '21वीं सदी में सुनना सीखना' विषय पर लेक्चर दिया। इसी बीच उनके नए लुक की जमकर तारीफ हो रही हैं। कांग्रेस …

Rahul Gandhi in Britain

नई दिल्ली। Rahul Gandhi in Britain : कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने एक हफ्ते के दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में विजिटिंग फेलो के तौर पर '21वीं सदी में सुनना सीखना' विषय पर लेक्चर दिया। इसी बीच उनके नए लुक की जमकर तारीफ हो रही हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर किया। इंडियन यूथ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैन्डल से लिखा, 'ब्रिटेन पहुंचे राहुल गांधी, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में देंगे लेक्चर, 'लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी' पर करेंगे चर्चा।

बता दे कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलग लुक में नजर आए थे। अब यात्रा और कांग्रेस महाधिवेशन की समाप्ति के बाद राहुल गांधी का नया लुक वायरल हो रहा है और इस लुक में वो काफी हैन्डसम नजर आ रहे है। उन्होंने अपने बाल और अपनी भारत जोड़ो यात्रा दाढ़ी को ट्रिम किया है और अपनी सफेद टी-शर्ट के बजाय सूट-टाई में देखा गया।

वहीं राजस्थान यूथ कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर पर लिखा, 'कैंब्रिज में राहुल गांधी अपने नए लुक के साथ'. साथ ही कांग्रेस नेता पूजा त्रिपाठी ने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के लुक से लेकर कैंब्रिज में एक पॉलिश लुक तक, राहुल गांधी एक नए युग के राजनेता का एक आदर्श उदाहरण है। बता दें कि वह 5 मार्च को पश्चिम लंदन में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे. राहुल गांधी की छवि सितंबर 2022 से काफी बदल गई थी जब भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जब यह 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हुई थी।

Next Story